फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News : Medical college will give rest to care takers

Siddharthnagar News: मेडिकल कॉलेज में विश्राम सदन तीमारदारों को देगा ठाैर

Sun, 16 Nov 2025 11:15 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sun, 16 Nov 2025 11:15 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News : Medical college will give rest to care takers
बीएसए ग्राउंड़ पर आयोजित पावरग्रिड विश्राम सदन के उद्घाटन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सांसद जगदंब
सिद्धार्थनगर। माधव प्रसाद त्रिपाठी चिकित्सा महाविद्यालय में पाॅवर ग्रिड काॅरपोरेशन ऑफ इंडिया की ओर से निर्मित 50 बेड के विश्राम सदन का रविवार को उद्घाटन हुआ।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि जिले के विभिन्न स्थानों से आने वाले मरीजों के तीमारदारों के लिए बने 50 बेड के विश्राम सदन से बहुत सुविधा होगी। इसके साथ ही पाॅवर ग्रिड की ओर स्थापित 500 हैंडपंप और 500 सोलर लाइटें भी जिला प्रशासन को हैंडओवर की गईं हैं। सिद्धार्थनगर एक आकांक्षी जनपद है। मरीजों के परिजन खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर होते थे। यह विश्राम सदन जनपदवासियों के लिए एक वरदान है।
विज्ञापन

सांसद ने कहा कि जनपद का काला नमक चावल आज पूरे विश्व में बिक रहा है। सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर यात्रा निकाल कर उनकी एकता और अखंडता को याद किया जा रहा है। उन्होंने देश के आजाद होने के पश्चात 562 रियासतों का भारत में विलय कराकर भारत को अखंड राष्ट्र बनाया। अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक पावर ग्रिड आरके त्यागी ने कहा कि पावर ग्रिड द्वारा 50 बेड का विश्राम सदन बनाया गया है जो पावर ग्रिड के लिए गौरव की बात है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक विनय वर्मा ने कहा कि सांसद जगदंबिका पाल के प्रयास से ही विश्राम सदन का निर्माण हुआ है। उन्होंने सभी विधानसभा में कुछ न कुछ दिया है। जिलाध्यक्ष भाजपा कन्हैया पासवान ने सभी का स्वागत करते हुए कहा कि 3.84 करोड़ रुपये की लागत से इसका निर्माण हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed