फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Make the 'Har Ghar Tiranga' campaign a mass movement.

Siddharthnagar News: हर घर तिरंगा अभियान को जनआंदोलन बनाएं

Thu, 06 Aug 2026 11:15 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Thu, 06 Aug 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Make the 'Har Ghar Tiranga' campaign a mass movement.
इटवा। भाजपा के इटवा मंडल कार्यालय में बृहस्पतिवार को मासिक बैठक और हर घर तिरंगा अभियान कार्यशाला का आयोजन किया गया। बैठक में अभियान को सफल बनाने की रणनीति तैयार की गई और संगठन को बूथ स्तर तक और मजबूत बनाने पर जोर दिया गया।
विज्ञापन

कार्यशाला को संबोधित करते हुए पूर्व बेसिक शिक्षा मंत्री व विधायक डॉ. सतीश द्विवेदी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सबसे बड़ी ताकत उसके समर्पित और अनुशासित कार्यकर्ता हैं। संगठन की मजबूती बूथ स्तर पर सक्रिय कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम से ही संभव है। उन्होंने बूथ अध्यक्षों और शक्ति केंद्र संयोजकों से प्रत्येक घर तक पहुंच बनाकर केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाने और नियमित जनसंपर्क बनाए रखने का आह्वान किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान केवल एक कार्यक्रम नहीं बल्कि राष्ट्र भक्ति और राष्ट्रीय एकता का महापर्व है। यह प्रत्येक नागरिक में देश के प्रति सम्मान, गर्व और कर्तव्य की भावना को मजबूत करता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अभियान के दौरान अधिक से अधिक लोगों को अपने घरों, प्रतिष्ठानों और सार्वजनिक स्थलों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए प्रेरित करने और युवाओं और महिलाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में सदस्यता अभियान को गति देने, संगठनात्मक गतिविधियों को सक्रिय रखने और बूथ स्तर पर पार्टी की पहुंच मजबूत करने के संबंध में भी कार्यकर्ताओं को आवश्यक निर्देश दिए गए।

इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष विकास जायसवाल, जिला उपाध्यक्ष कृष्णा मिश्रा, कन्हैया विश्वकर्मा, दीप नारायण त्रिपाठी, गुड्डू यादव, अमित मिश्रा सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।भ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed