फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Madrasa teacher arrested by police in Rs 14 crore scam

Siddharthnagar News: 14 करोड़ के घोटाले में मदरसा शिक्षक को पुलिस ने उठाया

Tue, 06 Jan 2026 11:26 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Tue, 06 Jan 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Madrasa teacher arrested by police in Rs 14 crore scam
भनवापुर। त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के मुबारकपुर उर्फ फलफली गांव में सोमवार की रात बलरामपुर जिले की पुलिस ने 14 करोड़ के मध्याह्न भोजन घोटले में गांव निवासी मदरसा शिक्षक मोईद खां को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

बलरामपुर पुलिस की कार्रवाई की जानकारी होने पर ग्रामीणों के बीच सनसनी फैल गई। इसको हुई तो लोग तरह-तरह की चर्चाएं भी शुरू हो गईं हैं।
जानकारी के अनुसार, त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के मुबारकपुर उर्फ फलफली गांव निवासी मोईद खां बलरामपुर जिले के मधनगर स्थित मदरसा फारूकिया में बतौर सहायक अध्यापक के पद पर कार्यरत हैं।
विज्ञापन

सूत्रों की मानें तो मदरसा फारूकिया में एमडीएम से संबंधित करीब 14 करोड़ का घोटाला उजागर होने के बाद प्रबंधक के साथ प्रधानाध्यापक के खिलाफ बलरामपुर जिले के पचपेड़वा थाने में केस दर्ज किया गया है, जिसमें प्रबंधक को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। वहीं, प्रधानाध्यापक अभी भी पुलिस गिरफ्त से दूर है। मोईद के द्वारा अपने फोन से प्रधानाध्यापक के नंबर पर बात करने के दौरान मिली लोकेशन के कारण पुलिस ने इन्हें उठाया है। जबकि, मोईद खां के नाम पर केस दर्ज नहीं होने की बात सामने आ रही है। गिरफ्तारी के बाद से गांव और क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में थानाध्यक्ष त्रिलोकपुर चंद्रकांत पांडेय ने बताया कि बलरामपुर जिले के पचपेड़वा थाने की पुलिस ने मोईद खां को पूछताछ के लिए बलरामपुर लेकर गई है। एमडीएम में करीब 14 करोड़ के घपला का मामला है। उसी मामले में पुलिस उसे लेकर गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed