फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Instructions for lighting bonfires in public places of the village

Siddharthnagar News: गांव के सार्वजनिक स्थानों पर अलाव जलवाने के निर्देश

Fri, 19 Dec 2025 11:11 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Fri, 19 Dec 2025 11:11 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Instructions for lighting bonfires in public places of the village
भनवापुर। ब्लाॅक सभागार में शुक्रवार को ग्राम प्रधानों की बैठक हुई। प्रधान संघ के अध्यक्ष अरविंद उर्फ लालजी शुक्ल की अगुवाई में आयोजित बैठक में बीडीओ विनोद मणि त्रिपाठी ने ग्राम प्रधानों को गांव के सार्वजनिक स्थानों पर अलाव जलवाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बीडीओ ने बताया कि ग्राम पंचायतों में चल रहे मनरेगा के कार्यों में तेजी लाने के साथ ही समय से कार्य पूरा कराने की अपील की गई। उन्होंने बताया कि जिन ग्राम पंचायतों में गोशाला है, उसमें रहने वाले गोवंशीय को ठंड से बचाव का इंतजाम करने के लिए निर्देशित किया।
विज्ञापन

ब्लाॅक प्रमुख प्रतिनिधि लवकुश ओझा ने कहा कि गांवों के विकास, सफाई के लिए धन आड़े नहीं आएगा। सभी ग्राम प्रधान जन हित को ध्यान में रखते हुए कार्ययोजना के अनुसार गांवों का विकास सुनिश्चित कराएं। ब्लाॅक अध्यक्ष लालजी शुक्ल ने सभी ग्राम प्रधानों से गांव के गरीब, निर्बल व असहायों को ठंड में किसी तरह की परेशानी न हो इसके लिए सूची तैयार कर गर्म कंबल, बिस्तरआदि की व्यवस्था कराने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान रमेश गुप्ता, बृजनंदन शुक्ल, कुंअर मिश्र, चंद्रभान चौधरी, भीम चौधरी, हरीराम चौधरी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed