Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Indian and South Korean nationals arrested for cocaine smuggling

Siddharthnagar News: कोकीन की तस्करी में भारतीय और दक्षिण कोरियाई नागरिक गिरफ्तार

Sun, 29 Nov 2026 11:12 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 29 Nov 2026 11:12 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Indian and South Korean nationals arrested for cocaine smuggling
-काठमांडो के ठमेल स्थित एक होटल से एनसीबी की टीम ने दबोचा, तीन किलो कोकीन भी जब्त
विज्ञापन

भारतीय युवक के पास मिला महाराष्ट्र स्टेट रिजर्व पुलिस फोर्स का परिचय पत्र
पेरू से स्पेन और कतर होते हुए नेपाल पहुंची थी खेप, मुंबई लाई जानी थी
खुनुवां (सिद्धार्थनगर)। नेपाल की राजधानी काठमांडो के ठमेल स्थित एक होटल से नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने तीन किलो कोकीन के साथ एक भारतीय और दक्षिण कोरियाई नागरिक को गिरफ्तार किया है। बरामद कोकीन की कीमत करीब 15 करोड़ नेपाली रुपये (करीब 9.35 करोड़ भारतीय रुपये) आंकी गई है। गिरफ्तार भारतीय युवक के पास से महाराष्ट्र स्टेट रिजर्व पुलिस फोर्स का परिचय पत्र भी मिला है। हालांकि, उसके पुलिस बल से जुड़े होने की पुष्टि अभी नहीं हुई है। नेपाल पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार कोरियाई नागरिक की पहचान सुक चोन ली (87) और भारतीय नागरिक की पहचान दीपक उत्तम वाघमारे (28) के रूप में हुई है। ली 26 नवंबर को पेरू से मैड्रिड (स्पेन) और दोहा (कतर) होते हुए काठमांडो पहुंचा था। कोरियाई नागरिक ने हैंड बैग में बनाए गए गुप्त खांचे में तीन किलो कोकीन छिपाई थी। एनसीबी के मुताबिक, कोकीन को मुंबई पहुंचाना था जिसे लेने के लिए उत्तम काठमांडो पहुंचा था। इसी बीच 27 नवंबर को एनसीबी ने ली और उत्तम को जीपी रोड के एक होटल से गिरफ्तार कर लिया।

जांच में पता चला है कि ली 19 जुलाई 2026 को भी नेपाल आया था और ठमेल के ही एक होटल में तीन दिन ठहरने के बाद लौट गया था। पुलिस उसकी पिछली यात्रा के संबंध में भी जानकारी जुटा रही है। एनसीबी और पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर अंतरराष्ट्रीय तस्करी नेटवर्क और इसमें शामिल अन्य लोगों के संबंध में जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन


कोट
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि कोरियाई नागरिक पेरू से कोकीन लेकर काठमांडो पहुंचा था। भारतीय नागरिक इस खेप को मुंबई ले जाने की तैयारी में था। दोनों के पास से तीन किलो कोकीन बरामद की गई है, जिसकी कीमत करीब 15 करोड़ नेपाली रुपये आंकी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- दुर्गाराज रेग्मी, नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के प्रवक्ता एवं पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed