{"_id":"690f8cbde938b311e90df6a1","slug":"siddharthnagar-news-increase-in-cases-of-allergy-beware-of-changing-weather-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1003-147820-2025-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: एलर्जी के मरीजों में हुई वृद्धि... बदलते मौसम से बरतें सावधानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: एलर्जी के मरीजों में हुई वृद्धि... बदलते मौसम से बरतें सावधानी
Sun, 09 Nov 2025 12:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sun, 09 Nov 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
भारतभारी। बदलते मौसम में सर्दी-बुखार के मरीज बढ़ने लगे हैं। घटते तापमान और आर्द्रता में बदलाव के कारण वायरस पनपते हैं, जिससे शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली (इम्यून सिस्टम) कमजोर हो जाती है। दिन में धूप और रात में सर्दी के चलते लोग बीमार हो रहे हैं।
बेंवा सीएचसी पर तैनात चिकित्सक डॉ. राहुल चौधरी ने बताया कि सीएचसी पर 50 से 60 मरीज इन दिनों एलर्जी के आ रहे हैं। इसके आम लक्षण नाक बहना, गले में खराश, छींक और तेज बुखार या मांसपेशियों में दर्द है। संक्रमण से लड़ने के लिए शरीर का तापमान बढ़ाने के लिए बुखार एक सामान्य प्रतिक्रिया है और इसके लिए गर्म-नमक पानी से गरारे करना या शहद के साथ गर्म नींबू पानी पीना जैसे घरेलू उपचार मदद कर सकते हैं।