फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Goods worth lakhs burnt in a fire caused by short-circuit

Siddharthnagar News: शाॅर्ट-सर्किट से लगी आग लाखों के सामान जले

Fri, 09 Jan 2026 11:40 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Fri, 09 Jan 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Goods worth lakhs burnt in a fire caused by short-circuit
इटवा। इटवा थाना क्षेत्र के तुरकौलिया गांव में बृहस्पतिवार की रात में शाॅर्ट सर्किट से लगी आग से लाखों रुपये का सामान जलकर नष्ट हो गया। पक्के मकान में लगी इस आग से पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। घटना की सूचना पर शुक्रवार दिन में पूर्व मंत्री डॉ. सतीश द्विवेदी ने घटनास्थल पर पहुंचकर पीड़ित से मिलकर घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, क्षेत्र के तुरकौलिया निवासी फागू विश्वकर्मा ने बताया कि रोज की तरह वह बृहस्पतिवार की रात 10 बजे खाना खाकर हम लोग सोने की तैयारी कर रहे थे। तभी शार्ट- सर्किट से घर में अचानक आग लग गई। जब तक बुझाने की कोशिश करते तब तक अलमारी, कुर्सी आदि सामान धू-धूकर जलने लगा।
विज्ञापन

सूचना पर जब तक गांव के लोग मदद के लिए पहुंचे, तबतक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। पीड़ित फागू विश्वकर्मा ने बताया कि हाल ही में उसके बेटे का विवाह हुआ था। शादी का सामान भी आग की भेंट चढ़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में एसडीएम इटवा कुणाल ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। हल्का लेखपाल से रिपोर्ट मांगी गई है। इसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed