{"_id":"68b5dc520b0509c98e07ae01","slug":"siddharthnagar-news-fighting-due-to-old-rivalry-two-injured-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-143849-2025-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: पुरानी रंजिश में मारपीट, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: पुरानी रंजिश में मारपीट, दो घायल
Mon, 01 Sep 2025 11:18 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Mon, 01 Sep 2025 11:18 PM IST
विज्ञापन
भनवापुर। त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के महतिनियां खुर्द गांव में सोमवार को भोर में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। इसमें दो लोगों को चोटें आई हैं। पीड़ित पक्ष की महिला ने त्रिलोकपुर पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
क्षेत्र के महतिनियां खुर्द गांव निवासी महिला सावित्री देवी ने त्रिलोकपुर पुलिस को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया है कि उसके पति गणेश दत्त और बेटा विनोद कुमार गांव के पश्चिम स्थित ब्रह्म बाबा के स्थान पर थे। सोमवार को सुबह करीब पांच बजे गांव के तीन लोग पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए पीटने लगे। मारपीट में गणेश दत्त और विनोद कुमार को काफी चोटें आई हैं। पीड़िता ने कार्रवाई की मांग की है। थानाध्यक्ष त्रिलोकपुर विपिन सिंह राठौर ने बताया कि शिकायती पत्र मिला है। जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।