{"_id":"6987819d4690e24d4a0f5f4e","slug":"siddharthnagar-news-farmers-will-receive-subsidies-for-building-warehouses-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1001-153094-2026-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: गोदाम बनाने के लिए किसानों को मिलेगा अनुदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: गोदाम बनाने के लिए किसानों को मिलेगा अनुदान
Sat, 07 Feb 2026 11:47 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sat, 07 Feb 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। जिले के किसानों को उपज को सुरक्षित रखने के लिए सरकार ने पहल शुरू की है। कृषि विभाग द्वारा संचालित राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा एवं पोषण मिशन योजना के तहत 56.25 वर्ग मीटर छोटा गोदाम बनाने के लिए किसानों को लागत का 50 प्रतिशत अनुदान मिलेगा। इसके आवेदन के लिए बुकिंग प्रक्रिया शुक्रवार से शुरू होगी। एक सप्ताह के लिए विभाग का पोर्टल खुला रहेगा।
यह जानकारी डीडी कृषि राजेश कुमार ने दी है। उन्होंने बताया कि विभागीय पोर्टल ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। छोटे गोदाम के आवेदन के लिए बुकिंग किए जाने के लिए विभागीय पोर्टल पर पूर्व से उपलब्ध मोबाइल नंबर पर ओटीपी प्राप्त कर आगे की प्रक्रिया पूर्ण करने का विकल्प दिया जाएगा। आवेदन के समय ही लाभार्थी को स्माल गोदाम के बुकिंग की निर्धारित जमानत धनराशि पांच हजार रुपये ऑनलाइन जमा करनी होगी। लक्ष्य अवशेष न रहने पर और ई-लॉटरी में चयनित न होने वाले संबंधित कृषक की जमानत धनराशि वापस कर दी जाएगी। लाभार्थियों का चयन और बुकिंग टोकन कन्फर्म होने की तिथि से सामग्री कय कर विभागीय पोर्टल पर कय रसीद स्माल गोदाम निर्माण स्थल की फोटो और संबंधित अभिलेख अपलोड करने लिए अधिकतम 30 दिवस का समय दिया जाएगा।