{"_id":"6aa45317577e6334d60ed3af","slug":"siddharthnagar-news-lekhpals-remain-firm-on-their-demands-sit-in-and-protests-continue-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1034-164400-2026-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: मांगों पर अड़े लेखपाल, धरना-प्रदर्शन जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: मांगों पर अड़े लेखपाल, धरना-प्रदर्शन जारी
Sat, 12 Sep 2026 12:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sat, 12 Sep 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के बैनर तले विभिन्न मांगों को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में शुरू हुआ लेखपालों को धरना तीसरे दिन शुक्रवार को भी जारी रहा। कलक्ट्रेट परिसर में धरना स्थल पर जुटे लेखपालों ने कहा कि उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। साथ ही समस्याओं के निदान होने तक आंदोलन जारी रहने की बात कही।
धरना को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि लेखपालों से काम भी लिया जाता है और उनका शोषण भी किया जाता है। जो भी ग्राउंड स्तर का काम है, उसमें लेखपाल को लगा दिए जाते हैं। वह उसे पूरी मेहनत से करता भी है।
इसके बाद भी उन्हें सम्मान नहीं दिया जाता है, यह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसी भी आरोप की बिना जांच किए ही मामले में संबंधित लेखपाल पर कार्रवाई कर दी जाती है, यह अन्याय है। कम से कम जांच तो करानी चाहिए, अगर सही है तो कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
जिलाध्यक्ष अजय कुमार गुप्ता ने कहा कि लेखपालों की आवाज को दबाया जाता है। कहा कि खतौनी में किसानों के गाटों में ऑपरेटरों की ओर से की गई गलती को जल्द सही कराया जाए, जिससे किसानों को सही खतौनी मिल सके। लेखपालों को जल्द आरटीके खतौनी उपलब्ध कराई जाए। इससे उन्हें सहूलियत मिल सके। पिछले साल का खसरा प्रिंट उपलब्ध कराया जाए। फार्मर रजिस्ट्री में शासनादेश का पालन किया जाए। इसके अलावा अन्य मांगों को जल्द पूरा किया जाए। कहा कि मांगें पूरी होने तक धरना जारी रहेगा।
इस दौरान प्रवेश कुमार, आशीष संगम, पूजा, महेंद्र साहनी, शिव शंकर यादव, आनंद गौतम, शैलेश भारती आदि मौजूद रहे।