{"_id":"6b071cbc2946c6e23209c8a0","slug":"siddharthnagar-news-farmers-taught-advanced-vegetable-cultivation-techniques-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1010-168789-2026-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: किसानों को सिखाए सब्जियों की उन्नत खेती के तरीके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: किसानों को सिखाए सब्जियों की उन्नत खेती के तरीके
Wed, 25 Nov 2026 11:07 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Wed, 25 Nov 2026 11:07 PM IST
विज्ञापन
- कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों ने डड़वा और बरांव नानकार में लगाई चौपाल, प्राकृतिक खेती के लिए किया प्रेरित
बांसी। कृषि विज्ञान केंद्र सोहना के वैज्ञानिकों ने बुधवार को डड़वा और बरांव नानकार गांव में चौपाल लगाकर किसानों को रबी मौसम में सब्जियों की वैज्ञानिक खेती का प्रशिक्षण दिया। इस दौरान किसानों को उन्नत खेती के तरीकों की जानकारी देने के साथ आय बढ़ाने के उपाय भी बताए गए।
केंद्र के कृषि वैज्ञानिक डॉ. प्रदीप कुमार ने कहा कि सब्जियों की प्राकृतिक खेती अपनाकर परिवार के स्वास्थ्य की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सकती है। उद्यान वैज्ञानिक डॉ. प्रवीण कुमार मिश्र ने रबी मौसम में उगाई जाने वाली सब्जियों की उन्नत खेती की विधियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही किसानों को घरों में पोषण वाटिका लगाने के लिए प्रेरित किया।
पशुपालन वैज्ञानिक सुनील सिंह ने सब्जियों की खेती में जीवामृत, घनजीवामृत और नीमास्त्र आदि के निर्माण और प्रयोग की विधि बताई। उन्होंने किसानों को प्राकृतिक खेती में इनका महत्व भी समझाया।
विज्ञापन
इस अवसर पर सेतुराम मौर्य, दीपू, अनिल कुमार चौधरी, श्रीराम, काशीराम और दिलीप कुमार सहित अन्य किसान मौजूद रहे।