Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Pachaudh, Rumandei, and Aftab Flex win their matches

Siddharthnagar News: पचऊध, रुमनदेई और आफताब फ्लैक्स ने जीते मुकाबले

Wed, 25 Nov 2026 11:21 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Wed, 25 Nov 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Pachaudh, Rumandei, and Aftab Flex win their matches
बढ़नी ब्लाक के सिसवा में ईट-भट्ठा के पास स्थित मैदान में शोहरतगढ-इटवा तहसील प्रीमियर लीग में बल
तहसील प्रीमियर लीग में पांचवें दिन खेले गए तीन मुकाबले, आखिरी गेंद तक रोमांचक रहा पहला मैच
विज्ञापन

तुलसियापुर। बढ़नी ब्लॉक के सिसवा में ईंट-भट्ठे के पास स्थित मैदान में चल रही शोहरतगढ़-इटवा तहसील प्रीमियर लीग के पांचवें दिन बुधवार को तीन मुकाबले खेले गए। इसमें पचऊध, रुमनदेई और आफताब फ्लैक्स की टीमों ने जीत दर्ज कर अगले दौर में जगह बनाई।
पहला मुकाबला अलाउद्दीन इलेवन पचऊध और विपुल इलेवन के बीच खेला गया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए विपुल इलेवन ने छह ओवर में चार विकेट खोकर 57 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पचऊध की टीम ने आखिरी गेंद पर छह विकेट से रोमांचक जीत दर्ज की।
विज्ञापन

दूसरे मुकाबले में डब्बू इलेवन रुमनदेई और अरशद इलेवन कम्हरिया की टीमें आमने-सामने रहीं। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए रुमनदेई ने छह ओवर में छह विकेट खोकर 71 रन बनाए। जवाब में कम्हरिया की टीम पांच विकेट खोकर 54 रन ही बना सकी। रुमनदेई ने 17 रन से मुकाबला जीत लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीसरे मुकाबले में आफताब फ्लैक्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए छह ओवर में दो विकेट खोकर 88 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी अरुण एकादश की टीम छह ओवर में छह विकेट खोकर 58 रन ही बना सकी। आफताब फ्लैक्स ने 30 रन से जीत हासिल की।
इस दौरान आयोजक मनीष श्रीवास्तव, गौरव श्रीवास्तव, अबरार अहमद, विजय कुमार, तौफीक अहमद, सत्यम पांडेय, अवनीश श्रीवास्तव और स्कोरर रिजवान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed