Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Siddharth University illuminated by the glow of lamps; Dev Deepawali celebrated with devotion

Siddharthnagar News: दीपों की रोशनी से जगमगाया सिद्धार्थ विश्वविद्यालय, श्रद्धा के साथ मनी देव दीपावली

Wed, 25 Nov 2026 11:22 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Wed, 25 Nov 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Siddharth University illuminated by the glow of lamps; Dev Deepawali celebrated with devotion
सिद्धार्थ विश्वविद्यालय परिसर में देव दीपावली के अवसर पर दीप जलाती कुलपति प्रो. कविता शाह। स्रो
- कुलपति प्रो. कविता शाह ने सामूहिक दीप प्रज्वलित कर किया शुभारंभ, छात्राओं ने भजन और भक्तिगीतों की दी प्रस्तुति
विज्ञापन

कपिलवस्तु। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु में देव दीपावली का पर्व श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया गया। विश्वविद्यालय परिसर स्थित मंदिर के सामने आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ कुलपति प्रो. कविता शाह ने सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। दीपों की रोशनी से पूरा परिसर जगमगा उठा। इस दौरान छात्राओं की भजन, राष्ट्रगीत और भक्तिगीतों की प्रस्तुतियों ने माहौल को भक्तिमय बना दिया।
इस अवसर पर कुलपति प्रो. कविता शाह ने देव दीपावली के पौराणिक और आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में दीप प्रज्वलन केवल धार्मिक परंपरा नहीं बल्कि ज्ञान, आस्था, आशा और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक है। पौराणिक मान्यता के अनुसार, भगवान शिव ने त्रिपुरासुर का वध कर अधर्म पर धर्म की विजय स्थापित की थी। इसी खुशी में देवताओं ने काशी में दीप जलाकर उत्सव मनाया था। इसी परंपरा के तहत कार्तिक पूर्णिमा को देव दीपावली मनाई जाती है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सामूहिक दीप प्रज्वलन सामाजिक समरसता, सहयोग और एकता का प्रतीक है। जिस प्रकार अनेक छोटे दीप मिलकर अंधकार दूर करते हुए प्रकाश फैलाते हैं, उसी प्रकार समाज के प्रत्येक व्यक्ति के सहयोग से सशक्त और समरस समाज का निर्माण होता है। हर व्यक्ति अपने ज्ञान, सद्भाव और सकारात्मक विचारों से समाज में बदलाव ला सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुलपति ने कहा कि विश्वविद्यालयों का दायित्व केवल विद्यार्थियों को शैक्षणिक ज्ञान देना ही नहीं, बल्कि उनमें मानवीय मूल्यों, सांस्कृतिक चेतना, राष्ट्रीय भावना और सामाजिक उत्तरदायित्व का विकास करना भी है।
कार्यक्रम के दौरान विश्वविद्यालय की छात्राओं ने भजन, राष्ट्रगीत और भक्तिगीतों की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। उनकी प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों को भावविभोर कर दिया। गीत-संगीत के माध्यम से भारतीय संस्कृति, आध्यात्मिक परंपरा और राष्ट्रीय चेतना की झलक देखने को मिली।

इस अवसर पर अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. नीता यादव, अधिष्ठाता विज्ञान संकाय प्रो. प्रकृति राय, कुलसचिव डॉ. अश्विनी कुमार, परीक्षा नियंत्रक दीनानाथ यादव, मुख्य नियंता प्रो. दीपक बाबू, प्रो. सुनीता त्रिपाठी सहित शिक्षक, छात्राएं और कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed