फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Enthusiasm echoed across the sports field; children displayed their prowess

Siddharthnagar News: खेलों के मैदान में गूंजा जोश, बच्चों ने दिखाया दमखम

Sun, 30 Aug 2026 12:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sun, 30 Aug 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Enthusiasm echoed across the sports field; children displayed their prowess
- राष्ट्रीय खेल दिवस पर कंपोजिट विद्यालय में दौड़, कबड्डी व मनोरंजनात्मक प्रतियोगिताएं
विज्ञापन

डुमरियागंज। राष्ट्रीय खेल दिवस पर शुक्रवार को कंपोजिट पूर्व माध्यमिक विद्यालय डुमरियागंज खेल उत्साह से सराबोर रहा। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित प्रतियोगिताओं में नन्हे बच्चों से लेकर जूनियर वर्ग के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानाध्यापक शकील अहमद ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर की। कक्षा एक के बच्चों के लिए छोटी दौड़, कक्षा दो के लिए आंख-मिचौली व गेंद पकड़ने और कक्षा तीन के विद्यार्थियों के लिए मनोरंजनात्मक खेल आयोजित किए गए। कक्षा चार व पांच के बच्चों के बीच कबड्डी के मुकाबले हुए जबकि कक्षा छह, सात और आठ के बालक और बालिका वर्ग के लिए अलग-अलग प्रतियोगिताएं कराई गईं।
विज्ञापन

बालिका कबड्डी प्रतियोगिता में साइना नेहवाल टीम और पीटी उषा टीम के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। साइना नेहवाल टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 11 अंकों के अंतर से जीत दर्ज की और दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। विद्यालय के शिक्षक मलिक इफ्फत, ज्योति, प्रीति, पंकज अग्रहरि और अनीता दूबे ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। खेल प्रशिक्षक संतोष सिंघानिया की देखरेख में सभी प्रतियोगिताएं संपन्न हुईं। प्रधानाध्यापक ने कहा कि खेल बच्चों में अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना विकसित करने का सबसे प्रभावी माध्यम हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed