{"_id":"6ab2c1c3ce4f458ac3068f5a","slug":"siddharthnagar-news-emphasis-on-vaccinating-left-out-beneficiaries-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-165075-2026-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: छूटे लाभार्थियों का टीकाकरण कराने पर जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: छूटे लाभार्थियों का टीकाकरण कराने पर जोर
Tue, 22 Sep 2026 11:28 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Tue, 22 Sep 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
- भनवापुर क्षेत्र के सीएचसी सिरसिया में आयोजित समीक्षा में अधीक्षक ने दी जानकारी
भनवापुर। क्षेत्र सीएचसी सिरसिया में मंगलवार को एएनएम व पर्यवेक्षक का मासिक समीक्षा बैठक की। अधीक्षक सीएचसी सिरसिया डॉ. शैलेंद्र मणि ओझा ने निर्देशित किया कि किन्हीं कारणों से टीकाकरण से वंचित गर्भवती और बच्चों का टीकाकरण सुनिश्चित करें। साथ ही एएनएम शत-प्रतिशत संस्थागत प्रसव के लिए जन्म योजना तैयार करें।
अधीक्षक एएनएम गर्भवतियों का पंजीकरण एक माह सात दिन के भीतर करें और खाने के लिए फोलिक एसिड की टैबलेट उपलब्ध करवाएं, जिससे नवजात शिशु को न्यूरोलॉजिकल परेशानी से बचाया जा सके। उन्होंने बताया कि एएनएम द्वारा गर्भावस्था के दौरान कम से कम चार बार प्रसव पूर्व जांचे की जाए, जिससे उच्च जोखिम की पहचान करते हुए बीमारी के शुरुआती दौर में ही इलाज शुरू किया जा सके। अधीक्षक ने एएनएम को निर्देशित किया कि जन्म योजना तैयार करते हुए गर्भवतियों और उनके अभिभावक को संस्थागत प्रसव के फायदे बताएं और नवजात शिशु व बच्चों को टीकाकरण करवाने के लिए लिए प्रेरित करें, जिससे जच्चा व बच्चा को बीमारियों से सुरक्षित किया जा सके।
अधीक्षक में बताया कि एएनएम आशा बहू के कार्यों का भौतिक सत्यापन करें और कमियों को मौके पर ही दूर करवाएं। तभी जाकर काम में सुधार संभव हो सकता है । उन्होंने निर्देशित किया कि पर्यवेक्षक क्षेत्र में पहुंचकर सहयोगात्मक भ्रमण करें और ग्रामीणों को कार्यक्रमों के विषय में जागरूक करें। एचईओ राजीव त्रिपाठी व मेराज अहमद ने एएनएम से एमआर वैक्सीन के साथ विटामिन ए सप्लीमेंटेशन कार्यक्रम पर विशेष ध्यान देने की बात कही।
विज्ञापन
इस मौके पर ध्रुवचंद, राहुल कुमार, दीपक मधुकर, गुंजन, फरहा अंजुम, आख्या पांडेय, रेश्मा शर्मा, रागनी शर्मा, निधि, मालती आदि मौजूद रहे।