Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Eight prisoners escape from Nepal jail by digging a tunnel, police teams engaged in search

Siddharthnagar News: नेपाल की जेल से सुरंग खोदकर आठ कैदी फरार, तलाश में जुटीं पुलिस टीमें

Sun, 01 Nov 2026 11:00 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sun, 01 Nov 2026 11:00 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Eight prisoners escape from Nepal jail by digging a tunnel, police teams engaged in search
- नेपाल के डोल्पा जिला कारागार का मामला, प्रशासन हाई अलर्ट पर
विज्ञापन

खुनुवां। नेपाल के डोल्पा जिले के सदरमुकाम दुनै स्थित जिला कारागार से सुरंग खोदकर आठ कैदियों के फरार होने का मामला सामने आया है। फरार कैदियों में दुष्कर्म और चोरी के मामलों में बंद आरोपी शामिल हैं। पुलिस ने सभी की पहचान कर तलाश तेज कर दी है।
फरार होने वालों में रुकुम पश्चिम जिले के आठबिसकोट नगरपालिका-10 निवासी 32 वर्षीय राम बीके, डोल्पा जिले के त्रिपुरासुंदरी नगरपालिका-7 निवासी 29 वर्षीय कालीप्रसाद रोकाया और सल्यान जिले के कुमाख गांवपालिका-5 निवासी 28 वर्षीय रेशम राना शामिल हैं। ये तीनों दुष्कर्म के मामलों में जेल में बंद थे।
विज्ञापन

इसके अलावा जाजरकोट जिले के बारेकोट गांवपालिका-1 निवासी 25 वर्षीय यज्ञ बीके और डोल्पा जिले के त्रिपुरासुंदरी नगरपालिका-4 निवासी 28 वर्षीय धन बुढ़ा उर्फ हरिबहादुर बुढ़ा भी फरार हुए हैं। दोनों दुष्कर्म के मामलों में बंद थे। जाजरकोट जिले के नलगाड नगरपालिका-9 निवासी 19 वर्षीय कैलाश उर्फ कपिल परियार चोरी के मामले में जेल में था।
विज्ञापन
विज्ञापन

फरार अन्य दो कैदियों में रुकुम पश्चिम जिले के आठबिसकोट नगरपालिका-5 निवासी 38 वर्षीय तिलक भंडारी और आठबिसकोट नगरपालिका-3 निवासी 32 वर्षीय आदेश भंडारी शामिल हैं। दोनों चोरी के मामलों में विचाराधीन बंदी थे।
घटना शुक्रवार रात की बताई जा रही है। शनिवार सुबह जानकारी मिलने पर पुलिस और प्रशासन में खलबली मच गई। जांच में पता चला कि कैदियों ने जिस कमरे में सोने के लिए जगह बनाई थी, वहां से जेल की बाहरी परिधि तक करीब चार मीटर 30 सेंटीमीटर लंबी सुरंग खोदी थी। इसी रास्ते सभी आठ कैदी फरार हो गए।
डोल्पा के पुलिस प्रमुख अनिलराज गिरी ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि फरार कैदियों की गिरफ्तारी के लिए जिले के विभिन्न क्षेत्रों में पुलिस टीमें लगाई गई हैं। जिला पुलिस कार्यालय के डीएसपी के नेतृत्व में 34 पुलिसकर्मियों की टीम कारागार पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। इसके बाद पुलिसकर्मियों को तलाश अभियान में लगाया गया।
कर्णाली प्रदेश के पुलिस प्रमुख डीआईजी जयराज सापकोटा ने बताया कि फरार कैदियों की तलाश के लिए चारों दिशाओं में पुलिसकर्मियों को परिचालित किया गया है। उनके संभावित ठिकानों और आवाजाही वाले क्षेत्रों में भी खोजबीन की जा रही है। पुलिस का कहना है कि घटनास्थल की विस्तृत जांच पूरी होने के बाद फरारी से जुड़े अन्य तथ्यों की पुष्टि हो सकेगी।

एक साथ आठ कैदियों के सुरंग खोदकर फरार होने की घटना ने जिला कारागार की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सुरक्षा और तलाशी अभियान तेज कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed