{"_id":"68b72a983eb0a82b3606a9f9","slug":"siddharthnagar-news-drones-flying-at-night-create-panic-in-the-area-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-143936-2025-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: रात में उड़ रहे ड्रोन से क्षेत्र में दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: रात में उड़ रहे ड्रोन से क्षेत्र में दहशत
Tue, 02 Sep 2025 11:04 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Tue, 02 Sep 2025 11:04 PM IST
विज्ञापन
भनवापुर क्षेत्र के मन्नीजोत चौराहे पर रात में उड़ रहे ड्रोन को किसी ने कैद किया।
भनवापुर। डुमरियागंज पुलिस सर्किल और इटवा थाना क्षेत्र में रात करीब नौ बजे से करीब एक बजे तक ड्रोन आसमान में उड़ते दिखाई दे रहे हैं। इसका पीछा करने पर उसे ऐसी जगह घुमा दिया जाता है, जहां रात में बाइक या पैदल पहुंचना आसान नहीं होता है। कुछ दिन पहले इटवा थाना क्षेत्र के ग्राम चोखड़ा में एक ही रात में पांच घरों में चोरी हुई थी, पुलिस अभी तक पर्दाफाश नहीं कर पाई है, लेकिन लगातार क्षेत्र के चौखड़ा, मन्नीजोत, बिजवार बढ़ई, महतिनियां खुर्द, महनुआं खास, धनोहरी, मंगराव, सेमरा बनकसिया,महुआ खुर्द सहित आदि गांवों के आसपास लगातार रात नौ बजे के बाद ड्रोन कैमरा दिखाई दे रहा है।
सोमवार और मंगलवार की रात दो-दो ड्रोन कैमरे चलते नजर आए। इसको लेकर क्षेत्रीय लोगों में दहशत है। सोमवार की रात चौखड़ा ग्राम पंचायत के प्रधान प्रतिनिधि ने इटवा पुलिस को सूचना दी। लोगों का कहना है कि आखिर रात नौ बजे के बाद ड्रोन कैमरा उड़ने का मतलब समझ में नहीं आ रहा है।
ग्रामीणों का यह भी कहना है कि इनोवा तथा आर्टिका कार से कई बार लोग गांव में भ्रमण करते हैं। नंबर तो कोई नहीं देख पाए, लेकिन सिर्फ यूपी 27 नंबर का नंबर दिखाई दे रहा है। लोग रात भर जागकर रात बिता रहे हैं।
विज्ञापन
सुरक्षा के लिए खतरा: इटवा और डुमरियागंज सर्किल में इन दिनों चोरी की घटनाएं बढ़ गई हैं। चोरियों का पर्दाफाश न होने से ग्रामीणों में काफी दहशत है। पुलिस भी इन चोरों को पकड़ने के लिए काफी परेशान नजर आ रहे हैं। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि ड्रोन का रात में उड़ना सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा है। इस प्रकार से ड्रोन का उड़ाया जाना गंभीर है। इसको लेकर प्रशासन को गंभीर होने की जरूरत है।