फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Devotees were emotional after hearing Sita Ram marriage incident

Siddharthnagar News: सीता राम विवाह प्रसंग सुन भाव विभाेर हुए श्रद्धालु

Fri, 19 Dec 2025 11:22 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Fri, 19 Dec 2025 11:22 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Devotees were emotional after hearing Sita Ram marriage incident
भारतभारी। नगर पंचायत के मल्हवार स्थित गुरु गोरखनाथ मंदिर पर आयोजित रुद्र महायज्ञ और मानस विराट संत सम्मेलन श्रीराम कथा में बृहस्पतिवार रात कथावाचक पंडित सियाराम पांडेय ने भगवान राम सीता विवाह प्रसंग सुनाईं। कथा के दौरान राम विवाह की सुंदर झांकी निकाली गई। श्रद्धालुओं ने खूब जयकारे लगाए। कथा के समापन पर प्रसाद का वितरण किया गया।
विज्ञापन


श्रीराम सीता के विवाह की कथा सुनाते हुए कथा वाचक ने कहा कि राजा जनक के दरबार में भगवान शिव का धनुष रखा था। एक दिन सीता ने घर की सफाई करते हुए उसे उठाकर दूसरी जगह रख दिया। उसे देखकर राजा जनक को आश्चर्य हुआ, क्योंकि शिव धनुष अब तक कोई भी नहीं उठा पाया था। राजा ने प्रतिज्ञा किया कि जो शिव धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाएगा, उसी से सीता का विवाह होगा। उन्होंने स्वयंवर की तिथि निर्धारित कर राजाओं को निमंत्रण पत्र भेजा। एक-एक कर सभी ने शिव धनुष को उठाने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। गुरु की आज्ञा पाकर श्रीराम ने धनुष उठा प्रत्यंचा चढ़ाने लगे तो धनुष टूट गया। इसके बाद धूमधाम से सीता और राम का विवाह हुआ। माता सीता ने जैसे ही प्रभु राम को वरमाला पहनाईं वैसे ही देवतागण फूलों की वर्षा करने लगे।
विज्ञापन

इस दौरान सत्य नारायण पांडेय, रविंद्र शर्मा, प्रमोद श्रीवास्तव, शिव कुमार, रानू शर्मा, पिंटू पांडेय आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed