{"_id":"6b0c62cf84ec0a8e09010b18","slug":"siddharthnagar-news-delegation-leaves-for-ayodhya-carrying-an-invitation-for-the-panchami-mahotsav-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-168973-2026-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: पंचमी महोत्सव का निमंत्रण लेकर प्रतिनिधिमंडल अयोध्या रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: पंचमी महोत्सव का निमंत्रण लेकर प्रतिनिधिमंडल अयोध्या रवाना
Sun, 29 Nov 2026 11:07 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sun, 29 Nov 2026 11:07 PM IST
विज्ञापन
खुनुवां। नेपाल के जनकपुरधाम में होने वाले सात दिवसीय विवाह पंचमी महोत्सव का निमंत्रण लेकर शनिवार को एक प्रतिनिधिमंडल अयोध्या के लिए रवाना हुआ। प्रतिनिधिमंडल रामजन्मभूमि से जुड़े लोगों को महोत्सव में शामिल होने का न्योता देगा। सीता-राम विवाह की प्राचीन परंपरा को जीवंत रखने के लिए साथ में वस्त्र, आभूषण और बर्तन समेत पारंपरिक उपहार भी ले गया है।
प्रतिनिधिमंडल में जानकी मंदिर, जनकपुरधाम उपमहानगरपालिका, विश्व हिंदू परिषद और नागरिक समाज के प्रतिनिधि शामिल हैं। अयोध्या पहुंचकर ये लोग रामजन्मभूमि से जुड़े लोगों को महोत्सव में शामिल होने का औपचारिक निमंत्रण देंगे।
जनकपुरधाम उपमहानगरपालिका के प्रमुख मनोज कुमार साह ने कहा कि विवाह पंचमी महोत्सव जनकपुरधाम और अयोध्या के बीच धार्मिक एवं सांस्कृतिक संबंधों को और मजबूत करने का महत्वपूर्ण अवसर है। त्रेतायुग में राजा जनक ने माता सीता और भगवान श्रीराम के विवाह के लिए अयोध्या के राजा दशरथ को निमंत्रण भेजा था। उसी प्राचीन परंपरा को फिर से जीवंत करने के उद्देश्य से प्रतिनिधिमंडल अयोध्या जा रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि विवाह पंचमी के निमंत्रण के साथ प्रतिनिधिमंडल पारंपरिक उपहार भी लेकर गया है। इसमें वस्त्र, आभूषण, बर्तन समेत अन्य सामग्री शामिल हैं। इन उपहारों को सीता-राम विवाह से जुड़ी धार्मिक मान्यताओं और सांस्कृतिक परंपराओं के प्रतीक के रूप में ले जाया गया है।
प्रतिनिधिमंडल सरयू-कमला एक्सप्रेस से अयोध्या के लिए रवाना हुआ। इस रेल सेवा के माध्यम से शनिवार से औपचारिक रूप से यात्रियों की आवाजाही शुरू हुई है। इसी अवसर पर जनकपुरधाम का प्रतिनिधिमंडल विवाह पंचमी महोत्सव का निमंत्रण लेकर अयोध्या के लिए रवाना हुआ।
जनकपुरधाम में प्रत्येक वर्ष विवाह पंचमी महोत्सव सात दिनों तक मनाया जाता है। इस दौरान माता सीता और भगवान श्रीराम के विवाह प्रसंग को धार्मिक उत्सव के रूप में मनाया जाता है। महोत्सव में विवाह की विभिन्न पारंपरिक रस्में और धार्मिक आयोजन होते हैं।