फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Dead body of a youth found hanging from a tree branch, suspicion of murderSiddharthnagar News: Dead body of a youth found hanging from a tree branch, suspicion of murder

Siddharthnagar News: पेड़ की डाल के सहारे फंदे से लटका मिला युवक का शव, हत्या का संदेह

Tue, 12 Aug 2025 11:15 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Tue, 12 Aug 2025 11:15 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Dead body of a youth found hanging from a tree branch, suspicion of murderSiddharthnagar News: Dead body of a youth found hanging from a tree branch, suspicion of murder
 विजय कुमार के घर पर रोते बिलखते परिजन। 
- कॉल आने पर बात करते हुए निकला था युवक, पिता बोले- बुलाने वाले ने ही हत्या करके लटकाया
विज्ञापन

- पुलिस ने लाश का पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेजा
- चिल्हिया थाना क्षेत्र के धेंसा नानकार गांव में का मामला
शोहरतगढ़/धेंसा। चिल्हिया क्षेत्र के धेंसा गांव के पूरब एक पोखरे के पास मंगलवार सुबह आम के पेड़ की टहनी से फंदे के सहारे विजय कुमार (19) का शव लटका मिला। बगल में उसकी बाइक खड़ी थी। लोगों के मुताबिक जिस प्रकार से वह लटक रहा था, इससे प्रतीत हो रहा था कि किसी ने हत्या कर इसे लटकाया हो। लोगों में चर्चा है कि पैर का अंगूठा जमीन से सटा हुआ था। वहीं, पिता का आरोप है कि किसी ने फोन पर बुलाया था। उसने ही मारकर लटकाया है। पुलिस ने शव का पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हालांकि, इस मामले में शाम तक तहरीर नहीं दी गई थी। पिता लाश का पोस्टमार्टम कराने के लिए गए थे।
जानकारी के अनुसार, विजय कुमार (19) पुत्र सुकई मुंबई में रहता था। वह आठ दिन पहले मुंबई से आधार बनवाने के लिए गांव धेंसा आया था। परिवार के लोगों के मुताबिक सोमवार रात करीब 10 बजे विजय घर पर खाना खाने के बाद मोबाइल पर गेम खेल रहा था। इसी दौरान किसी का फोन आया और वह बाइक लेकर घर से निकल गया। देर रात तक वह नहीं लौटा। सुबह ग्रामीणों ने सूचना दी कि उसका शव पोखरे के पास पेड़ से लटक रहा है। इसके बाद परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन

मृतक के पिता सुकई ने आरोप लगाया कि जिसने फोन कर रात में बुलाया था, उसने विजय की हत्या कर पेड़ लटका दिया है। कहा कि पुत्र का शव घुटनों के बल नीचे रखे मोरंग पर झुका हुआ था। गले में बेल्ट और शर्ट को मिलाकर कसाव किया गया था जो टहनी से बंधी थी। शरीर और सिर पर चोट के निशान और खून के धब्बे थे। उसने पहले पुत्र विजय की हत्या की है। उसके बाद पेड़ से लटका दिया। मौत के बाद से परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृत विजय तीन भाई में सबसे छोटा भाई था। इससे दो बड़े भाइयों की शादी हो गई है। इसकी शादी नहीं हुई थी। दोनों भाई मुंबई हैं, यह भी भाइयों के साथ वहीं रहता था। आठ दिन पहले घर आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
कई बिंदुओं पर जांच कर रही पुलिस
पुलिस ने फोरेंसिक जांच टीम के साथ कई अहम बिंदुओं पर जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल से कुछ साक्ष्य संकलित कर सुरक्षित रख लिए गए हैं। विजय को फोन कर रात में किसने बुलाया था। इसकी काॅल डिटेल पुलिस ने खंगालनी शुरू कर दी है। इसी के जरिये पुलिस आरोपी तक पहुंचकर हत्या के पीछे का राज उगलवा सकती है। अब सवाल यह कि हत्या करने वाला किसको मोहरा बनाकर विजय को फोन करवाया था। गांव में चर्चा है कि प्रेम प्रसंग या कोई और बात तो नहीं है। पीएम रिपोर्ट और काॅल डिटेल सामने आने के बाद हत्या या आत्महत्या की गुत्थी सुलझ पाएगी।

---
बोले जिम्मेदार

मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी। लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट और परिजन की तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस काॅल डिटेल और अन्य बिंदुओं की जांच कर रही है।
- पवीन प्रकाश, सीओ शोहरतगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed