{"_id":"6b0c623d90ba31b9a50fd926","slug":"siddharthnagar-news-counseling-for-the-promotion-of-1095-teachers-begins-today-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1034-169005-2026-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: 1095 शिक्षकों की पदोन्नति की काउंसिलिंग आज से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: 1095 शिक्षकों की पदोन्नति की काउंसिलिंग आज से
Sun, 29 Nov 2026 11:04 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sun, 29 Nov 2026 11:04 PM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षकों की पदोन्नति के लिए सोमवार से उच्च प्राथमिक विद्यालय जोगिया में दो दिवसीय काउंसिलिंग शुरू होगी। इसमें प्राथमिक विद्यालयों के 1095 सहायक अध्यापक शामिल होंगे। काउंसिलिंग के बाद 872 शिक्षकों को प्राथमिक विद्यालयों में प्रधानाध्यापक और 223 को जूनियर हाईस्कूल में सहायक अध्यापक पद पर पदोन्नति दी जाएगी।
जिले में कुल 2262 परिषदीय विद्यालय संचालित हैं। इनमें 1520 प्राथमिक, 338 उच्च प्राथमिक और 404 कंपोजिट विद्यालय शामिल हैं। इन विद्यालयों में कुल 5614 शिक्षक तैनात हैं। इनमें से प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत 1095 शिक्षकों की पदोन्नति के लिए शासन से स्वीकृति मिली है। इनकी 30 नवंबर और एक दिसंबर को जोगिया बीआरसी पर काउंसिलिंग कराई जाएगी।
शिक्षकों की मौलिक नियुक्ति के आधार पर वरिष्ठता सूची तैयार की गई है। इसी के अनुसार पदोन्नति और विद्यालय आवंटन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। वर्तमान में जिले के अधिकांश प्राथमिक विद्यालयों में प्रधानाध्यापक के पद रिक्त हैं। इन विद्यालयों का संचालन प्रभारी प्रधानाध्यापकों के माध्यम से कराया जा रहा है।