{"_id":"6aaec9ef4ec47d41010dd14f","slug":"siddharthnagar-news-complainant-visits-bansi-for-the-third-time-seeking-a-plot-record-correction-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1035-164913-2026-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: बांसी में गाटा संशोधन के लिए तीसरी बार पहुंचा फरियादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: बांसी में गाटा संशोधन के लिए तीसरी बार पहुंचा फरियादी
Sat, 19 Sep 2026 11:14 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sat, 19 Sep 2026 11:14 PM IST
विज्ञापन
बांसी। तहसील कार्यालय सभागार में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में खेसरहा थाना क्षेत्र के पर्रोई गांव निवासी दुर्बली पुत्र गुदन ने अपर जिलाधिकारी गौरव श्रीवास्तव के सामने गाटा संख्या संशोधन की फरियाद रखी।
उन्होंने बताया कि वह कई वर्षों से गाटा संख्या 126 पर काबिज हैं लेकिन अभिलेखों में गाटा संख्या 136 दर्ज हो गई है। संशोधन के लिए वह तीसरी बार प्रार्थना पत्र दे रहे हैं। दुर्बली ने बताया कि इससे पहले दो बार संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायत करने के बावजूद गाटा संख्या का संशोधन नहीं हुआ। उन्होंने इस बार अभिलेखों में गाटा संख्या सही कराने की मांग की।
इसी तरह कस्बे के राप्तीनगर वार्ड के टोला रामगढ़ निवासी गुरुचरण मौर्या ने क्षेत्र में घूम रहे आवारा सुअरों से फसल को हो रहे नुकसान की शिकायत की।
उन्होंने बताया कि वर्ष 2017 से अब तक 32 बार शिकायत कर चुके हैं लेकिन आवारा सुअरों को पकड़ने की कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने फसल बचाने के लिए आवारा सुअरों को पकड़कर जंगल में छोड़ने की मांग की। संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 32 फरियादी पहुंचे, जिनमें तीन मामलों का मौके पर निस्तारण किया गया।
विज्ञापन
इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक, सीओ शुभेंदु सिंह, तहसीलदार शेखर शुक्ला, नायब तहसीलदार चंद्र प्रकाश श्रीवास्तव सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।