Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Children suffering from fever and cough; elderly experiencing a rise in blood pressure

Siddharthnagar News: बच्चों को बुखार-खांसी, बुजुर्गों का बढ़ा बीपी

Sun, 29 Nov 2026 11:03 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sun, 29 Nov 2026 11:03 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Children suffering from fever and cough; elderly experiencing a rise in blood pressure
सिद्धार्थनगर। जिले के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में मरीज इलाज कराने पहुंचे। बुजुर्गों में ब्लड प्रेशर और जोड़ों के दर्द की शिकायत मिली, जबकि बच्चे खांसी-जुकाम और बुखार से पीड़ित पाए गए।
विज्ञापन

चिकित्सकों ने मरीजों की जांच कर लक्षण के अनुसार निशुल्क दवाएं दीं और ठंड से बचाव की सलाह दी। हालांकि, बिस्कोहर और कोहड़ौरा स्वास्थ्य केंद्रों पर लैब टेक्नीशियन की तैनाती नहीं होने से मरीजों को पैथोलॉजी जांच की सुविधा नहीं मिल सकी। बिस्कोहर प्रतिनिधि के अनुसार, क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बिस्कोहर और कोहड़ौरा में रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन हुआ। दोनों केंद्रों पर डॉक्टरों ने मरीजों की जांच कर निशुल्क दवाएं दीं लेकिन लैब टेक्नीशियन की तैनाती नहीं होने से पैथोलॉजी जांच की सुविधा नहीं मिल सकी।
विज्ञापन

दोपहर 12:10 बजे पीएचसी बिस्कोहर में मरीजों का आना-जाना लगा था। डॉ. एहतेशाम अहमद अपने केबिन में मरीजों से पूछताछ कर दवाएं लिख रहे थे। वहीं, फार्मासिस्ट राकेश चौधरी और धीरज राय दवा वितरण कर रहे थे। दोपहर सवा 12 बजे तक यहां 32 मरीजों का इलाज किया जा चुका था।
विज्ञापन
विज्ञापन

फार्मासिस्ट ने बताया कि त्वचा रोग, सर्दी-जुकाम और बुखार के मरीज अधिक आए हैं। अस्पताल में लगभग सभी दवाएं उपलब्ध हैं। केवल एसिक्लोफेन टैबलेट खत्म है, जिसकी मांग भेजी गई है। बैरिहवा के गंगाराम ने कहा कि दूसरी बार दवा लेने आया हूं। पैर में चोट लगने और हाथ में जलन की शिकायत है। डॉक्टर ने ठीक से जांच की और अस्पताल से निशुल्क दवा मिली है।
मझौवा की सीमा देवी ने बताया कि काफी दिनों से सिरदर्द और कमजोरी थी। स्वास्थ्य मेले में डॉक्टर को दिखाकर निशुल्क दवा ले ली है। दवा खाने के बाद फिर दिखाउंगी।
डॉ. एहतेशाम ने बताया कि लैब टेक्नीशियन नहीं होने से जांच नहीं हो पाती है। गंभीर मरीजों को सीएचसी सिरसिया रेफर किया जाता है। परिसर में बैठने और पेयजल के लिए हैंडपंप की व्यवस्था ठीक मिली।
दोपहर 12:50 बजे पीएचसी कोहड़ौरा में मरीजों की भीड़ थी। लोग पर्चा बनवाने के लिए कतार में लगे थे। डॉ. राहुल कुमार मरीजों को परामर्श दे रहे थे, जबकि फार्मासिस्ट त्रिशूल धर चतुर्वेदी दवाएं बांट रहे थे। दोपहर एक बजे तक यहां 72 मरीजों को निशुल्क दवा दी जा चुकी थी।
डॉ. राहुल ने बताया कि सामान्य दिनों में 15 से 20 मरीज आते हैं, लेकिन स्वास्थ्य मेले में संख्या बढ़ जाती है। रविवार को जोड़ों के दर्द और त्वचा रोग से पीड़ित मरीज अधिक पहुंचे। यहां भी लैब टेक्नीशियन की तैनाती नहीं होने से जांच की सुविधा नहीं है। जरूरत पड़ने पर मरीजों को सीएचसी सिरसिया भेजा जाता है।
खांसी-जुकाम के मरीजों की संख्या अधिक : ढेबरुआ। बढ़नी ब्लॉक के स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। इसमें सबसे अधिक खांसी, जुकाम और बुखार के मरीज पहुंचे। कई मरीज कई दिनों से बुखार से पीड़ित थे। ऐसे मरीजों में टाइफाइड की आशंका को देखते हुए चिकित्सकों ने खून की जांच कराने की सलाह दी। गंभीर मरीजों को हायर सेंटर रेफर किया गया।
अधिकांश स्वास्थ्य केंद्रों पर दवाएं उपलब्ध रहीं और मरीजों को निशुल्क दवा दी गई। बढ़नी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के अंतर्गत आने वाले स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित मेले में कुल 44 मरीज पहुंचे। इनमें पीएचसी अकरहरा में 17, भुतहवा में 15 और मोहनकोला में 12 मरीजों ने स्वास्थ्य लाभ लिया। बढ़नी पीएचसी के अधीक्षक डॉ. अविनाश चौधरी ने बताया कि मेले में आए सभी मरीजों की जांच कर उन्हें उचित उपचार और जरूरी परामर्श दिया गया। पकड़ी लालपुर में 45 मरीजों को मिली दवा : पकड़ी बाजार। जोगिया ब्लॉक के न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पकड़ी लालपुर में रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। डॉ. पुनीत कुमार श्रीवास्तव ने मरीजों की जांच कर उन्हें आवश्यक दवाएं दीं। मेले में कुल 45 मरीज पहुंचे। इनमें खांसी, बुखार, बीपी, पेट दर्द, सांस फूलने, फोड़ा और फुंसी की समस्या से पीड़ित मरीज शामिल रहे। डॉक्टर ने उन्हें दवा देने के साथ सावधानी बरतने की सलाह दी।

वहीं, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बभनी बाजार में भी आरोग्य मेले का आयोजन हुआ। डॉ. वसीम अख्तर ने 67 मरीजों की जांच कर उन्हें दवाएं दीं। उन्होंने बताया कि इन दिनों बुखार, खांसी, फोड़ा-फुंसी, खुजली, जोड़ों के दर्द, त्वचा रोग और दस्त के मरीज अधिक आ रहे हैं। सभी को जांच के बाद उचित उपचार और सावधानी बरतने की सलाह दी गई। महदेवा बाजार में 15 मरीजों का हुआ उपचार : महदेवा बाजार। नौगढ़ ब्लॉक क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र महदेवा बाजार में रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन हुआ। इसमें 15 मरीज पहुंचे। डॉ. शाहिद अख्तर और डॉ. कुशल शुक्ल ने सभी की जांच कर दवाएं दीं। डॉ. शाहिद अख्तर ने बताया कि तीन मरीज बुखार, 10 मरीज सर्दी-जुकाम और बदन दर्द तथा दो मरीज पेट की समस्या से पीड़ित थे। वहीं, लैब टेक्नीशियन विशाल कुमार ने बताया कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर 13 प्रकार की जांच की जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed