फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Bus will run from Dumariyaganj to Etawah, journey to Lucknow will be easy

Siddharthnagar News: डुमरियागंज से इटावा तक चलेगी बस, आसान होगा लखनऊ तक का सफर

Fri, 02 Jan 2026 11:27 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Fri, 02 Jan 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Bus will run from Dumariyaganj to Etawah, journey to Lucknow will be easy
सिद्धार्थनगर। इटावा डिपो से डुमरियागंज के लिए प्रतिदिन एक बस का संचालन किया जाएगा, इससे क्षेत्र के यात्रियों को काफी सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन

इटावा डिपो से बाराबंकी, लखनऊ होते हुए डुमरियागंज तक प्रतिदिन एक बस को संचालित किया जाएगा। यह बस इटावा से सुबह में संचालित होगी और देर शाम तक डुमरियागंज पहुंचेगी, जबकि वहीं बस अगले दिन सुबह छह बजे से डुमरियागंज डिपो से इटावा के लिए रवाना होगी। इस बस का संचालन होने से डुमरियागंज, इटवा के यात्रियों को सुबह इलाज सहित अन्य कार्यों के लिए लखनऊ जाने के लिए किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना नहीं करना पड़ेगा। साथ ही लोगों को बस्ती से ट्रेन व निजी बस का भी सहारा नहीं लेंगे। एआरएम विजय कुमार गंगवार ने बताया कि बस का संचालन होने से यात्रियों को सहूलियत मिलेगी। इटावा डिपो से आने वाली बस से लोगों को सुबह में लखनऊ जाने सुविधा मिलेगी, पर्याप्त संख्या में यात्री इसका लाभ ले पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed