{"_id":"691624bfb6ace55f3e012a4e","slug":"siddharthnagar-news-bus-service-started-from-kotia-to-gorakhpur-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1003-148071-2025-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: आसान हुई गोरखपुर की राह कोटिया से शुरू हुई बस सेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: आसान हुई गोरखपुर की राह कोटिया से शुरू हुई बस सेवा
Fri, 14 Nov 2025 12:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Fri, 14 Nov 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शोहरतगढ़। गोरखपुर आने-जाने वाले यात्रियों को अब क्षेत्र के कोटिया से सुबह सात बजे ही बस मिलेगी। इससे यात्रियों को मुख्यालय तक प्राइवेट वाहनों से चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। बस शोहरतगढ़ में 7:25 पर पहुंचेगी। पांच मिनट बाद यहां से गोरखपुर के लिए चली जाएगी। वापसी में चार बजे गोरखपुर से कोटिया के लिए रवाना होगी।
एआरएम विजय कुमार गंगवार ने बताया कि सर्दी का मौसम शुरू हो गया है। अगर यात्रियों की संख्या में इजाफा हुआ तो गोरखपुर से कोटिया जाने के लिए सायंकाल पांच बजे कर दिया जाएगा। कहा कि व्यापारी व अन्य यात्री बस से यात्रा कर पाएंगे। यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए ड्राइवर और कंडक्टर को निर्देश दिए गए हैं कि गोरखपुर में 15-20 मिनट तक यात्रियों के आने का इंतजार करने के बाद ही वहां से चलें ताकि कोई यात्री छूटने न पाए।
बता दें कि गोरखपुर से शोहरतगढ़ आने के लिए शाम तीन बजे के बाद फिर रात 10 बजे ही ट्रेन की सुविधा है। ऐसे में यात्रियों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। वहीं रोडवेज की बसें दोपहर एक बजे के बाद नहीं मिलती हैं।
विज्ञापन
ऐसे में कोटिया से गोरखपुर के लिए बस चलने से क्षेत्र के यात्रियों को काफी सुविधा होगी। व्यापार संगठन शोहरतगढ़ इकाई अध्यक्ष आनंद कसौधन ने सिद्धार्थनगर रोडवेज प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि शोहरतगढ़ के व्यापारियों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए इस बस को गोरखपुर से शाम चार के बजाए छह बजे चलाया जाए ताकि अधिकांश व्यापारियों को इसका भरपूर लाभ मिलें।