{"_id":"6a8de6f9dff34656ee05a237","slug":"siddharthnagar-news-body-of-ramsevak-who-drowned-in-the-kuda-river-recovered-after-20-hours-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-163426-2026-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: 20 घंटे बाद मिला कूड़ा नदी में डूबे रामसेवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: 20 घंटे बाद मिला कूड़ा नदी में डूबे रामसेवक का शव
Wed, 26 Aug 2026 12:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Wed, 26 Aug 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
एसडीआरएफ की टीम ने उसका बाजार के कूड़ा नदी में ढूंढा रामसेवक की शव। संवाद
उसका बाजार। कूड़ा नदी में सोमवार को डूबे रामसेवक (45) का शव मंगलवार को करीब 20 घंटे बाद एसडीआरएफ की टीम ने ढूंढ़ निकाला। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा है।
नगर पंचायत के उड़वलिया निवासी रामसेवक पूर्व दरोगा माधव शरण द्विवेदी के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए राजेंद्र नगर वार्ड से सटे कूड़ा नदी स्थित श्मशान घाट गए थे। दाह संस्कार के बाद वह नदी में स्नान करने उतरे, तभी गहरे पानी में चले जाने से डूब गए। मौजूद लोगों ने उन्हें बचाने की कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिली।
सूचना पर पुलिस और स्थानीय गोताखोरों ने देर शाम तक नदी में तलाश की लेकिन अंधेरा होने के कारण अभियान रोकना पड़ा। मंगलवार सुबह एसडीआरएफ ने दोबारा खोज अभियान शुरू किया और कुछ ही देर बाद नदी में शव बरामद कर लिया। डुमरियागंज थानाध्यक्ष संतोष कुमार तिवारी ने बताया कि नायब तहसीलदार अमित सिंह की मौजूदगी में पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।