{"_id":"6aa4424ae2b62b643c05a324","slug":"siddharthnagar-news-a-team-took-a-clerk-away-from-the-cmo-office-officials-are-unaware-of-the-reason-for-the-questioning-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1034-164447-2026-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: सीएमओ कार्यालय से बाबू को टीम ले गई, पूछताछ के कारण पर अधिकारी अनजान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: सीएमओ कार्यालय से बाबू को टीम ले गई, पूछताछ के कारण पर अधिकारी अनजान
Fri, 11 Sep 2026 11:32 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Fri, 11 Sep 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
- दिव्यांगता जांच केंद्र में प्रमाण पत्र संबंधी काम देखता था बाबू, शुक्रवार को कार्यालय में लटका मिला ताला
सिद्धार्थनगर। सीएमओ कार्यालय स्थित दिव्यांगता जांच केंद्र में कार्यरत एक बाबू को बृहस्पतिवार को पहुंची दिल्ली पुलिस की टीम अपने साथ ले गई। हालांकि, टीम कौन थी और किस मामले में पूछताछ के लिए आई थी, इसकी आधिकारिक जानकारी स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को भी नहीं है। चर्चा है दिव्यांग प्रमाणपत्र के मामले में पूछताछ के लिए दिल्ली पुलिस ले गई है।
जानकारी के अनुसार, बृहस्पतिवार को एक टीम सीएमओ कार्यालय के दिव्यांगता जांच केंद्र पहुंची। यहां प्रमाण पत्र आदि से संबंधित काम देखने वाले बाबू के पास टीम काफी देर तक मौजूद रही। इस दौरान उससे पूछताछ की गई और कुछ अभिलेखों के बारे में जानकारी ली गई। इसके बाद टीम संबंधित बाबू को अपने साथ लेकर चली गई।
बताया जा रहा है कि दिव्यांगता जांच केंद्र में प्रमाण पत्र से जुड़े काम की जिम्मेदारी संभालने वाला कर्मचारी मूल रूप से मलेरिया विभाग में तैनात है। ऐसे में सवाल यह भी है कि वह दिव्यांगता जांच केंद्र में किस व्यवस्था के तहत काम कर रहा था। वहीं, चर्चा है कि दिव्यांग प्रमाण पत्र से जुड़े किसी मामले की जांच के सिलसिले में टीम पहुंची थी। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। वहां मौजूद लोगों ने किसी पूछताछ या कार्रवाई की जानकारी होने से इनकार किया।
विज्ञापन
-- -- -- -- -
न लिखित सूचना मिली, न टीम ने बताया कारण
- सीएमओ डॉ. संजय कुमार दोहरे ने बताया कि बाबू से पूछताछ किए जाने की जानकारी उन्हें मिली है। हालांकि, कौन टीम पूछताछ करने आई थी और किस मामले में पूछताछ की गई, इसकी जानकारी विभाग को नहीं है।