फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News : A roar was raised against the chaos in the distribution of fertilizers and seeds

Siddharthnagar News: खाद-बीज वितरण में अव्यवस्था के खिलाफ भरी हुंकार

Tue, 09 Sep 2025 11:23 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Tue, 09 Sep 2025 11:23 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News : A roar was raised against the chaos in the distribution of fertilizers and seeds
खंड विकासअधिकारी बढ़नी को ज्ञापन सौंपते भारतीय किसान संघ उत्तर प्रदेश गोरक्ष प्रांत के सदस्य। स
खेसरहा। विकास खंड कार्यालय के प्रांगण में मंगलवार को भारतीय किसान संघ के कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इसमें खरीफ फसलों को बचाने के लिए खेती से संबंधित तमाम समस्याओं पर चर्चा की गई। किसानों ने समस्या के निस्तारण के लिए मुख्यमंत्री के नाम संबोधित सात सूत्रीय मांगों का ज्ञापन बीडीओ अमित सिंह को सौंपा।
विज्ञापन

भारतीय किसान संघ ने विकास खंड कार्यालय में किसानों की एक दिवसीय बैठक में खाद, बीज, विद्युत, पानी सहित तमाम समस्याओं एवं वितरण में अव्यवस्था व मिलावटखोरी पर चर्चा हुआ। उनका कहना था कि अन्नदाता अपने खेती को बचाने के लिए दिन-रात एक किए हुए हैं।
विज्ञापन

ऐसे में खेती के उपज को बढ़ाने के लिए उर्वरक से संबंधित तमाम सामग्री उपलब्ध कराने में अधिकारी संवेदनशील नहीं है। इस वजह से किसान खाद, पानी व बिजली के लिए इधर-उधर भटक रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खाद, बीज और कृषि रसायनों में मिलावट करने वालों पर कठोर कानून बना कर कड़ी कार्रवाई किया जाए, खराब नलकूपों की मरम्मत कराकर खरीफ फसलों के सिंचाई के लिए तत्परता से समुचित व्यवस्था की जाए, नहरों की टूट फूट और खराब पड़े पम्प कैनालों की मरम्मत कराई जाए, नहरों राजकीय नलकूपों के नाली की सफाई मनरेगा से प्रतिवर्ष कराई जाए। इस दौरान किसान प्रदीप कुमार पांडेय, दीन दयाल पांडेय, शैलेश पांडे, सुभाष चन्द्र, बालमुकुंद अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed