{"_id":"691cb507aa24ad4fa50cc715","slug":"siddharthnagar-news-a-balanced-diet-is-essential-with-immunizations-during-pregnancy-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1003-148385-2025-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: गर्भावस्था के दौरान टीकाकरण के साथ संतुलित आहार जरूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: गर्भावस्था के दौरान टीकाकरण के साथ संतुलित आहार जरूरी
Tue, 18 Nov 2025 11:33 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Tue, 18 Nov 2025 11:33 PM IST
विज्ञापन
भनवापुर। ब्लाॅक क्षेत्र के 28 गांव में मंगलवार को संचार गतिविधि और माता बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में अधीक्षक डॉ. शैलेंद्र मणि ओझा ने ग्राम प्यूरिया व मोहम्मदपुर पहुंचकर माता बैठक का औचक निरीक्षण किया। बताया कि माता बैठक का आयोजन टीकाकरण दिवस की एक दिन पूर्व किया जाता है।
बैठक के माध्यम से ग्राम वासियों को स्वास्थ्य विभाग के महत्वपूर्ण कार्यक्रमों गर्भवतियों का पंजीकरण और जांचें, बच्चों तथा किशोर- किशोरियों का टीकाकरण, प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान, जननी सुरक्षा योजना,जन्म के समय पर दिए जाने वाले वैक्सीन व जन्म प्रमाण पत्र तथा नवजात व बच्चों के देखभाल कार्यक्रम के तहत दी जाने वाली सेवाओं की जानकारी दी जाती है। अधीक्षक ने ग्रामीणों को बताया कि महिलाओं के लिए गर्भावस्था एक बहुत ही नाजुक अवस्था होती है, इसमें महिलाएं संतुलित भोजन के साथ समय-समय पर चिकित्सीय सलाह व उपचार जरूर लें, जिससे समय रहते उच्च जोखिम की पहचान हो सके तथा जच्चा व बच्चा को सुरक्षित किया जा सके।
बीएमसी सुखदेव सिंह तथा पर्यवेक्षक राहुल कुमार ने कहा कि एएनएम गांव में पहुंच कर आशा बहू के कार्यों का भौतिक सत्यापन करें, जिससे आशा बहूओं के कार्यों में गुणवत्ता लाई जा सके। एचईओ राजीव त्रिपाठी ने कहा कि ड्यू लिस्ट अपडेट व वैलिडेट करने के बाद बुलावा पर्ची का वितरण करें।