{"_id":"6446d6c4f915a27b7b036fa4","slug":"siddharthnagar-municipality-election-siddharthnagar-news-c-7-1-138272-2023-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिद्धार्थनगर : अनारक्षित सीटों पर पिछड़ा कार्ड का चला दांव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिद्धार्थनगर : अनारक्षित सीटों पर पिछड़ा कार्ड का चला दांव
Tue, 25 Apr 2023 12:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Tue, 25 Apr 2023 12:51 AM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। शहर की अनारक्षित सीट से भाजपा और सपा ने पिछड़े वर्ग के प्रत्याशी उतार नया दांव चला है। भाजपा ने जहां सपा के वोटबैंक यादव वर्ग से प्रत्याशी उतारा है, वहीं सपा ने भाजपा के बेस वोटर रहे लोधी समाज से प्रत्याशी मैदान में उतारा है। इससे भाजपा और सपा एक दूसरे के बेस वोट बैंक में सेंधमारी करने का प्रयास करते नजर आ रहे है। फिलहाल दोनों दलों की ओर से अनारक्षित सीट पर पिछड़े वर्ग का प्रत्याशियों के राजनीतिक पैतरे से सामान्य वर्ग के दावेदार ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं।
नगर पालिका सिद्धार्थनगर से अध्यक्ष पद के लिए भाजपा से आठ लोगों ने दावेदारी की थी, इसमें छह सामान्य वर्ग के दावेदार थे और दो पिछड़े वर्ग के दावेदार शामिल थे। जिसमें पिछड़े वर्ग के दावेदार जिलाध्यक्ष गोविंद माधव यादव को पार्टी प्रत्याशी घोषित किया गया। इससे सामान्य वर्ग से टिकट की दावेदारी कर रहे चार लोगों ने पार्टी के विरोध में ताल ठोक दी है। उनका कहना है कि आरक्षित सीट पर तो संबंधित वर्ग को मौका दिया ही जाता है अब अनारक्षित सीट पर भी पिछड़ा कार्ड खेलना पार्टी के लिए समर्पित सामान्य वर्ग के लोगों के साथ धोखा है। इसी तरह समाजवादी पार्टी से शहर से अध्यक्ष पद की दावेदारी करने वाले पांच लोगों में दो पिछड़े वर्ग के थे और तीन सामान्य वर्ग के दावेदार शामिल थे। इनमें पिछड़े वर्ग के दावेदार रामसेवक लोधी को पार्टी ने प्रत्याशी घोषित किया है। पार्टी के इस निर्णय को सामान्य वर्ग के दावेदार ठीक नहीं बता रहे है।
-- -- -- -- -- -- -- --
नगर निकाय आरक्षण भाजपा प्रत्याशी सपा प्रत्याशी
सिद्धार्थनगर अनारक्षित गोविंद माधव यादव रामसेवक लोधी
शोहरतगढ़ अनारक्षित बबिता कसौधन गोपाल प्रसाद फौजी
भारतभारी अनारक्षित चंद्रप्रकाश वर्मा विजय कुमार अग्रहरि
डुमरियागंज महिला बीना देवी कहकशा परवीन
-- -- -- -- -- -- -- -- --
शहर समेत छह निकाय अनारक्षित, एक महिला आरक्षित
जिले की सभी 11 नगर निकायों में नगर पालिका सिद्धार्थनगर, नगर पंचायत शोहरतगढ़, भारतभारी, इटवा, बढ़नी, बिस्कोहर समेत छह नगर निकाय अनारक्षित है। जबकि डुमरियागंज महिला के लिए आरक्षित है। भाजपा ने इसमें इटवा से विकास जायसवाल, बिस्कोहर से अजय गुप्ता व बढ़नी से विनीत कमलापुरी को प्रत्याशी घोषित किया है। वहीं सपा ने इन तीन सीटों पर ब्राह्मण प्रत्याशी उतारा है।