{"_id":"63e828ffd6de0f75290cba84","slug":"siddharthnagar-in-next-round-by-defeating-basti-siddharthnagar-news-c-7-1-50610-2023-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिद्धार्थनगर: बस्ती को हराकर सिद्धार्थनगर अगले दौर में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिद्धार्थनगर: बस्ती को हराकर सिद्धार्थनगर अगले दौर में
Sun, 12 Feb 2023 05:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sun, 12 Feb 2023 05:17 AM IST
विज्ञापन
वीरेंद्र सिंह ग्रामीण स्टेडियम छतहरी के मैदान पर गौतम बुद्ध ऑल इंडिया क्रिकेट टूर्नामेंट का तीस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शोहरतगढ़। वीरेंद्र सिंह ग्रामीण स्टेडियम छतहरी के मैदान पर आयोजित गौतम बुद्ध ऑल इंडिया क्रिकेट टूर्नामेंट के तीसरे मैच में सिद्धार्थनगर की टीम ने बस्ती की टीम को हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। मेजबान टीम ने 136 रन से जीत दर्ज की। बल्लेबाजी में बेहतर प्रदर्शन करने वाले सिद्धार्थनगर टीम के वसीर को मैन ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने नाबाद 81 रनों की पारी खेली।
टॉस जीतकर बस्ती के कप्तान दिव्यांश सिंह ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। 25 ओवर के मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी सिद्धार्थनगर की टीम ने सात विकेट खोकर 216 रन बनाए। सिद्धार्थनगर की टीम के वसीर ने नाबाद 81 रन, आशुतोष पटेल ने 61 रन व संजय निषाद ने 28 रनों का योगदान दिया। बस्ती के दिव्यांश ने तीन विकेट, सूर्य प्रताप व सौरव यादव ने दो-दो विकेट हासिल किए।
216 रनों का लक्ष्य का पीछा करने उतरी बस्ती की टीम का प्रदर्शन खराब रहा और पूरी टीम 14.4 ओवर में 80 रन बनाकर आउट हो गई। बस्ती की टीम से सलमान खुर्शीद ने 20 रन, आकाश सिंह ने 18 रन व दिव्यांश सिंह ने 15 रनों का योगदान दिया। गेंदबाजी में सिद्धार्थनगर की टीम से चित्रांश श्रीवास्तव, दीनू सरोज और विजय यादव ने 2-2 व वशीर अहमद ने एक विकेट लिया। एमआर एसोसिएशन के अध्यक्ष अरुण पाठक व खंड शिक्षा अधिकारी संतोष शुक्ल ने खिलाड़ियो से परिचय प्राप्त किया।
विज्ञापन
इस दौरान उमेश प्रताप सिंह, रवि अग्रवाल, विनय प्रताप सिंह, विवेक मणि त्रिपाठी, योगेश वर्मा, विपिन मणि त्रिपाठी, मनोज यादव, राहिल कमाल, सुनील त्रिपाठी, रवि सिंह, मनीष श्रीवास्तव, अंबिका त्रिपाठी सहित आदि मौजूद रहे।