फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharth of toxins in the mother, daughter and granddaughter's death

सिद्धार्थनगर में जहर से सास, बहू व पोती की मौत

Wed, 01 Mar 2017 12:10 AM IST
सिद्धार्थनगर/ अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर/ अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 01 Mar 2017 12:10 AM IST
विज्ञापन
Siddharth of toxins in the mother, daughter and granddaughter's death
घर के बाहर लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
 सेहरी बुजुर्ग गांव में मंगलवार को एक परिवार के तीन सदस्यों की स्थिति संदिग्ध स्थितियों में मौत हो गई। कुछ समय के अंतर से तीनों के बेहोश होने और मुंह से झाग निकलने के कारण जहर को मौत की वजह माना जा रहा है। घर में बनी सब्जी में कीटनाशक गिर जाने के संदेह में सब्जी का सेंपल लिया गया है। घटना की चपेट में आईं श्यामराजी (65), बिंद्रावती (37) और रजनी (3)। बताते हैं कि दिन में श्यामराजी घर के करीब स्थित प्याज के खेत में निराई कर रही थीं। पोती रजनी भी उनके पास थी। अचानक रजनी बेहोश हुई और उसके मुंह से झाग निकलने लगे। श्यामराजी उसे संभाल पातीं कि इससे पहले उन्हें भी बेहोशी आ गई। आसपास मौजूद लोगों ने दोनों को नजदीकी निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां से हायर सेंटर रेफर किया गया। इसी बीच घर में मौजूद श्यामराजी की बहू बिंद्रावती के भी बेहोश होने व मुंह से झाग निकलने की जानकारी मिली। तीनों को बेंवा सीएचसी लाया गया, जहां श्यामराजी और रजनी को मृत घोषित कर    दिया गया।       >> शेष पेज 9 पर
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर में जहर...
 जबकि बेहतर इलाज के लिए बस्ती ले जाते वक्त बिंद्रावती ने दम तोड़ दिया। मजदूरी से गुजर बसर करने वाला शत्रुघ्न पत्नी, बेटी और मां के इस तरह चल बसने की जानकारी पर तत्काल घर पहुंचा लेकिन मौत की वजह नहीं समझ सका। गांव वालों ने घर में खाने के बाद बची सब्जी से तेज कीटनाशक की गंध महसूस की। अनुमान जताया जा रहा है कि फसल बचाने के लिए लाया गया कीटनाशक किसी तरह सब्जी में गिर गया होगा। पुलिस का कहना है कि सब्जी के सेंपल की जांच और पोस्टमार्टम से स्थिति और स्पष्ट होगी।
विज्ञापन

-----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed