{"_id":"637bb2ec65853f4def4ceb2d","slug":"shopkeeper-give-gyapan-to-mp-siddharthnagar-news-gkp4582329131","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेमू और महानगरों के लिए एक्सप्रेस ट्रेनों के संचालन की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेमू और महानगरों के लिए एक्सप्रेस ट्रेनों के संचालन की मांग
विज्ञापन

- उप्र उद्योग व्यापार मंडल ने सांसद को सौंपा मांग पत्र
संवाद न्यूज एजेंसी
शोहरतगढ़। उप्र उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने बंद की गई डेमू ट्रेन और देश के महानगरों तक जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेन चलाने की मांग की है। सोमवार को इस आशय का मांग पत्र सांसद जगदंबिका पाल को सौंपा।
वरिष्ठ महामंत्री मनोज कुमार ने कहा कि शोहरतगढ़ स्टेशन बी श्रेणी में घोषित होने के बावजूद यहां सुविधाएं नहीं मिल रही है। पहले इस रूट पर डेमू ट्रेन का संचालन होता था लेकिन कोरोना काल से ट्रेन बंद होने से यात्रियों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
गोरखपुर से बढ़नी तक आने के लिए दोपहर तीन बजे के बाद कोई पैसेंजर ट्रेन नहीं है। यात्री प्राइवेट साधन के सहारे आने-जाने को मजबूर हैं। इसके अलावा देश के महानगरों तक जाने के लिए इस रूट से ट्रेनों का संचालन न होने से भी यहां के लोगों को आवगमन में काफी परेशानी होती है।
विज्ञापन
इस दौरान नीतीश मित्तल, शैलेंद्र कौशल, अनूप कसौधन, कौशल किशोर, मुकेश पोद्दार, नीलू रूंगटा आदि लोग मौजूद रहे।