फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   School sealed, case registered against Principal

Siddharthnagar News: विद्यालय सील, प्रधानाचार्य पर केस दर्ज

Fri, 04 Oct 2024 12:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Fri, 04 Oct 2024 12:27 AM IST
विज्ञापन
School sealed, case registered against Principal

विज्ञापन

- फीस के लिए बच्चों को धूप में बैठाने के मामले में हुई कार्रवाई
- बच्चों को प्रताड़ित करने व अभिभावकों को धोखे में रखकर एडमीशन मामले में बीईओ की तहरीर पर दर्ज हुआ मुकदमा
- इटवा कस्बे के एक निजी विद्यालय में तीन दिन पहले हुई थी घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
इटवा। कस्बे के निजी स्कूल में फीस के लिए बच्चों को धूप में बैठाने के मामले में बृहस्पतिवार को प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। एसडीएम की अगुवाई में विद्यालय को सील कर दिया गया। इसके साथ ही बीईओ की तहरीर पर बच्चों को प्रताड़ित करने व अभिभावकों को धोखे में रखकर दाखिला लेने के मामले में बीईओ की तहरीर पर मुकदमा दर्ज हुआ है।
बीईओ ओपी मिश्र ने बृहस्पतिवार को दिये तहरीर में आरोप लगाया है। प्रधानाचार्य शैलेश कुमार त्रिपाठी ने फीस न जमा करने पर बच्चों को विद्यालय के गेट के बाहर निकाल दिया और अमानवीय तरीके से प्रताड़ना दी। उसके बाद सोशल मीडिया पर वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। मामला संज्ञान में आने पर जिले के डीएम ने एसडीएम कल्याण सिंह मौर्या व प्रधानाचार्य राजकीय विद्यालय इन्द्रीग्रान्ट समर बहादुर सिंह की दो सदस्यीय टीम का गठन करके जांच करने को कहा। जांच में मामले की पुष्टि होने व मान्यता न होने की बात सामने आई। दो सदस्यीय टीम की मिली रिपोर्ट पर बृहस्पतिवार को डीएम की ओर से दिए गए आदेश पर इटवा पुलिस ने बीईओ ओपी मिश्र की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस संबंध में एसओ श्रीप्रकाश यादव का कहना है कि बीईओ ओपी मिश्र की तहरीर पर यथोचित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही प्रारंभ कर दी गई है। वहीं, बीएसए को निर्देश दिया गया कि है जल्द ही अन्य विद्यालय में बच्चों को दाखिला करा दें। जिससे पढ़ाई और सत्र दोनों बर्बाद न होने पाए।
विज्ञापन


यह है पूरा मामला
नगर पंचायत इटवा के श्यामराजी हाई स्कूल बरगदवा के प्रबंधक ने फीस के भुगतान न जो रुख अख्तियार किया था। उसने एक अक्तूबर को सुबह जब विद्यालय में बच्चे आए तो फीस न जमा करने वाले बच्चों को विद्यालय के मुख्य गेट पर जाकर बैठने को कहा और फीस न जमा करने वाले इन बच्चों का वीडियो बनाकर उनके अभिभावकों को भेज दिया। वीडियो बनाते समय बच्चों ने शर्म वश अपना चेहरा छुपा लिया। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने पर प्रबंधक के इस कृत्य की हर कोई निंदा करने लगे। देखते ही देखते मामला आग की तरह से फैल गया। मामले की जांच एसडीएम इटवा को सौंपी गई थी। जिस पर यह कार्रवाई हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फीस भरने की कही बात
शोहरतगढ़। नगर पंचायत इटवा के श्यामराजी हाईस्कूल विद्यालय बरगदवा के प्रबंधक फीस नहीं देने पर बच्चों को स्कूल के गेट के बाहर धूप में बैठा देने के मामले शोहरतगढ़ नगर पंचायत चेयरमैन उमा अग्रवाल मानवीय चेहरा सामने आया है। चेयरमैन उमा अग्रवाल ने बच्चों का फीस जमा नही होने की बजह पढ़ाई बर्बाद न हो, इसके लिए स्कूल से निकाले गए बच्चों की फीस 50 हजार रुपए जमा करने लिए जिलाधिकारी को पत्र देकर जानकारी दिया है, साथ ही विद्यालय के प्रबंधक सहित अन्य लोगो पर कार्रवाई की मांग किया है। चेयरमैन के इस कार्य की लोग सोशल मीडिया साइड पोस्ट डाल सराहना कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed