{"_id":"622e1ffd30bd3962b60e1a91","slug":"sanskaar-bharti-meeting-in-kushinagar-siddharthnagar-news-gkp4298615138","type":"story","status":"publish","title_hn":"संगठन की मजबूती पर दिया जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संगठन की मजबूती पर दिया जोर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संगठन की मजबूती पर दिया जोर
- संस्कार भारती गोरक्ष प्रांत की हुई बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। संस्कार भारती गोरक्ष प्रांत की बैठक रविवार को थरौली स्थित कार्यालय पर हुई। इसमें संगठन की मजबूती पर जोर दिया गया। इसके साथ ही नवीन मंडी में बने कार्यालय का उद्घाटन किया गया।
संस्कार भारती के सह क्षेत्र प्रमुख वीरेंद्र कुमार ने कहा कि संस्कार भारती द्वारा किए जा रहे प्रयत्नों एवं पूर्व में किए गए कार्यों की जिलावार समीक्षा हुई। कहा कि संस्कार भारती, भारतीय संस्कृति की कला एवं साहित्य की अखिल भारतीय संस्था के रूप में कार्य करती है। उसके महत्व को समाज में जीवंत रखने के लिए अपने सार्थक प्रयत्न करती रहती है। यदि हमें भारत में अपनी कला और संस्कृति को जीवंत रखना है तो अनुशासन का होना अति आवश्यक है। इस दौरान विशिष्ट अतिथि के रूप में संरक्षक हरी प्रसाद सिंह, प्रांत अध्यक्ष डॉ. मिथिलेश तिवारी, महामंत्री डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष जितेंद्र श्रीवास्तव, संस्कार भारती के जिलाध्यक्ष पवन कुमार जायसवाल, महामंत्री अरुण कुमार त्रिपाठी, प्रान्त अध्यक्ष डॉ. मिथिलेश तिवारी, प्रांत उपाध्यक्ष रीता श्रीवास्तव, डॉ. भारत भूषण आदि मौजूद रहे।