Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Nepal Police Bust Online Betting Racket Arrest Five Including Four Indian Nationals

ऑनलाइन सट्टेबाजी का भंडाफोड़: नेपाल प्रीमियर लीग में सट्टा लगवा रहे चार भारतीय समेत पांच गिरफ्तार

Sat, 21 Nov 2026 08:01 PM IST
अनुराग रंजन संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Published by: अनुराग रंजन Updated Sat, 21 Nov 2026 08:01 PM IST
सार

लुंबिनी प्रदेश पुलिस कार्यालय दांग की विशेष टीम ने गोपनीय सूचना के आधार पर लमही नगरपालिका-5 के रातोडांडा स्थित जस्मिन होटल एंड लॉज में छापा मारा। इसके तीसरी मंजिल पर कमरा नंबर 203 और 204 किराये पर लेकर सट्टेबाजी का नेटवर्क संचालित किया जा रहा था।

विज्ञापन
Nepal Police Bust Online Betting Racket Arrest Five Including Four Indian Nationals
गिरफ्तार पांचों आरोपी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

नेपाल के दांग जिले में ऑनलाइन सट्टेबाजी के नेटवर्क का पुलिस ने खुलासा किया है। लमही नगरपालिका स्थित एक होटल में छापा मारकर पुलिस ने चार भारतीय नागरिकों समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी नेपाल प्रीमियर लीग (एनपीएल) क्रिकेट समेत विभिन्न राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं पर ऑनलाइन सट्टा लगवा रहे थे।

विज्ञापन
Trending Videos

भोपाल के रहने वाले है चारों भारतीय

गिरफ्तार नेपाली नागरिक की पहचान डोटी जिले के दिपायल सिलगढी नगरपालिका-3 निवासी 32 वर्षीय सागर राना के रूप में हुई है। वहीं, भारतीय नागरिकों में मध्य प्रदेश के भोपाल निवासी 24 वर्षीय जसवंत सिंह तोमर, सत्यम राजपूत, हर्ष सिंह उर्फ हर्ष उसरेटे और 27 वर्षीय राहुल चंद शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, गोपनीय सूचना के आधार पर लुंबिनी प्रदेश पुलिस कार्यालय दांग की विशेष टीम ने लमही नगरपालिका-5 के रातोडांडा स्थित जस्मिन होटल एंड लॉज में छापा मारा। होटल की तीसरी मंजिल पर कमरा नंबर 203 और 204 किराये पर लेकर सट्टेबाजी का नेटवर्क संचालित किया जा रहा था। पुलिस ने मौके से पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर आरोपियों के कब्जे से दो डेस्कटॉप कंप्यूटर, तीन लैपटॉप और 13 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।

विज्ञापन

जांच जारी

प्रारंभिक जांच में आरोपियों के कुश 777 और कुश एक्सचेंज जैसे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के माध्यम से सट्टेबाजी संचालित करने की जानकारी सामने आई है। पुलिस ने पांचों आरोपियों को बरामद उपकरणों के साथ आगे की जांच और कानूनी कार्रवाई के लिए इलाका पुलिस कार्यालय लमही को सौंप दिया है। मामले की जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed