फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Salary of teacher absent without leave withheld, explanation sought

Siddharthnagar News: बिना छुट्टी अनुपस्थित शिक्षक का रोका वेतन, स्पष्टीकरण तलब

Tue, 11 Nov 2025 01:07 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 11 Nov 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
Salary of teacher absent without leave withheld, explanation sought
सिद्धार्थनगर। उसका विकास क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय बकैनिहा से बिना छुट्टी लिए गैरहाजिर सहायक शिक्षक राघवेंद्र कुमार तिवारी का बीएसए शैलेश कुमार ने अग्रिम आदेश तक वेतन रोक दिया है। राघवेंद्र का स्कूल से बिना छुट्टी लिए अनुपस्थित रहने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। यह 28 अक्तूबर से 6 नवंबर तक विद्यालय से गैरहाजिर थे। उपस्थिति रजिस्टर पर हस्ताक्षर का कालम खाली था, लेकिन इसकी सूचना नहीं दी गई थी। वहीं छुट्टी के लिए भी आवेदन नहीं दिया गया था। इस संबंध में बीएसए शैलेश कुमार ने बताया कि शिक्षक राघवेंद्र कुमार तिवारी का सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो का संज्ञान लेकर उपस्थिति रजिस्टर की जांच कराई गई। इसमें प्रथम दृष्टया उन्हें दोषी पाया गया है। इस मामले में संबंधित शिक्षक का अग्रिम आदेश तक वेतन अवरुद्ध कर, सरकारी सेवक अनुशासन व अपील नियमावली के तहत पत्र निर्गत करते हुए स्पष्टीकरण मांगा गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed