{"_id":"5fcd0d618ebc3ecf96453ca5","slug":"rpf-arrested-2-rail-ticket-blackmailer-siddharthnagar-news-gkp375878083","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरपीएफ ने रेल टिकट के दो धंधेबाजों को गिरफ्तार किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरपीएफ ने रेल टिकट के दो धंधेबाजों को गिरफ्तार किया
विज्ञापन
ेलवे पुलिस की गिरफ्त में ई टिकट का अवैध कारोबार करने वाला आरोपी।
- फोटो : SIDDHARTHNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरपीएफ ने रेल टिकट के दो धंधेबाजों को गिरफ्तार किया
मोहाना एवं सिकरी बखरिया कस्बा में आरपीएफ टीम ने मारा छापा
गिरफ्तार आरोपितों के पास से रेल टिकट, नकद, लैपटॉप, मोबाइल बरामद
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। रेलवे सुरक्षा बल की टीम ने मोहाना एवं सिकरी बखरिया चौराहे पर छापा मारकर रेल टिकट के दो धंधेबाजों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से नकदी, रेल टिकट, लैपटॉप और मोबाइल बरामद किए गए हैं।
रेलवे सुरक्षा बल गोरखपुर के नकहा जंगल पोस्ट के प्रभारी निरीक्षक रवि कुमार, एसआई राकेश कुमार पांडेय, कांस्टेबल यशपाल यादव, अमित कुमार एवं आनंदनगर चौकी प्रभारी सीपी यादव की टीम ने मोहाना थानाक्षेत्र के मोहाना एवं सिकरी बखरिया चौराहे पर छापा मारा। उन्होंने मोहाना चौराहे पर स्थित ताज ट्रैवल्स नामक दुकान पर रेलवे आरक्षित ई-टिकट का धंधा करने के मामले में मोहाना थानाक्षेत्र के पिपरा पशुपतिनगर निवासी ताजुद्दीन को गिरफ्तार किया। उसके पास से 28,580 रुपये नकद, 2150 रुपये का तीन रेल टिकट, एक लैपटॉप एवं दो मोबाइल फोन बरामद किया। सीकरी बाजार में स्थित विजय स्टूडियो नामक दुकान पर छापा मारकर उन्होंने विजय कुमार को आठ रेल टिकट, 2500 रुपये नकद, एक लैपटॉप एक मोबाइल फोन के साथ रेल टिकट का धंधा करने के मामले में गिरफ्तार किया। टीम ने बताया कि आरोपितों के पास से मुंबई समेत विभिन्न शहरों के रेल टिकट बरामद किया गया है। गिरफ्तार दोनों आरोपित के विरुद्ध रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट नकहा जंगल में केस दर्जकर कार्रवाई की।