फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Roadways bus service from Bharatbhari closed for one year, passengers are getting worried

Siddharthnagar News: भारतभारी से रोडवेज बस सेवा एक साल से बंद, यात्री हो रहे परेशान

Fri, 20 Dec 2024 11:37 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 20 Dec 2024 11:37 PM IST
विज्ञापन
Roadways bus service from Bharatbhari closed for one year, passengers are getting worried
भारतभारी व बढ़नीचाफा से नहीं चल रही परिवहन निगम की बस। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

भारतभारी। नगर पंचायत के साथ ही तीर्थ स्थल भी होने के बावजूद भारतभारी से रोडवेज बस का संचालन नहीं होता है, जबकि यहां से स्थानीय लोगों के अलावा बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का भी आवागमन होता है। रोडवेज बस संचालित नहीं होने से लोगों को यात्रा करने में परेशानी होती हैं। भारतभारी से जिला मुख्यालय के लिए परिवहन निगम द्वारा बस का संचालन होता था, जो एक वर्ष से बंद है।
रोडवेज बस का संचालन ठप होने से यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है। यात्रियों ने बताया कि बसों का संचालन घाटा दिखाकर ठप कर दिया जाता हैं, इससे प्राइवेट चालक दोगुना किराया वसूलते हैं, जबकि भारतभारी से जिला मुख्यालय के लिए प्रतिदिन 100 से अधिक यात्री यात्रा करते हैं।
विज्ञापन

ऐसे में रोडवेज सेवा का संचालन ठप होने से यात्रियों की मुश्किल बढ़ गई है। क्षेत्र के लोगों को मुख्यालय पर कोर्ट कचहरी आदि कामों से जाना पड़ता था। भारतभारी से मुख्यालय तक जाने में लगभग 60 किलोमीटर की दूरी तय करके जाना पड़ता था। इसका किराया 80 रुपये देना पड़ता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक वर्ष से बस का संचालन बंद है, जिससे यहां तक आवागमन करने वाले यात्री प्राइवेट वाहन चालकों के शोषण का शिकार हो रहे हैं। ी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed