फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Roadway bus driver beaten in bank, filed suit

बैंक में रोडवेज बस चालक को पीटा, मुकदमा दर्ज

Fri, 05 May 2017 10:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Fri, 05 May 2017 10:31 PM IST
विज्ञापन
Roadway bus driver beaten in bank, filed suit
attack
सिद्धार्थनगर। बैंक कर्मियों से मजबूरी बताकर जल्द पैसा मांगना एक रोडवेज बस चालक को भारी पड़ गया। बैंककर्मी इस कदर नाराज हुए कि गेट बंद कर उसे जमकर पीटा। बैंक के बाहर खड़े होमगार्ड जवान के हस्तक्षेप के बाद उसे छोड़ा गया। होमगार्ड ने घायल रोडवेज कर्मी को थाने पर पहुंचाया, जहां से उसे जिला अस्पताल भेजा गया। मामला शुक्रवार को नगर के पीएनबी शाखा का है। पुलिस ने कैशियर व कर्मचारी सहित चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। उधर, बैंक प्रबंधन ने मारपीट से इनकार किया है। 
विज्ञापन

डुमरियागंज कस्बा निवासी जलंधर यादव (30) रोडवेज डिपो नौगढ़ में चालक पद पर तैनात है। कुछ माह पहले उसे मृतक आश्रित पर तैनाती मिली है। शुक्रवार को वह नगर स्थित पीएनबी शाखा में पैसा निकालने के लिए लाइन में खड़ा था। आरोप है कि बैंककर्मी से ड्यूटी पर जाने की बात कहकर जल्द पैसा निकालने की गुजारिश की तो बैंक कर्मियों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। गेट बंद कर बैंक के कर्मचारियों ने उससे मारपीट की और कपड़े फाड़ दिए। जिससे उसका सिर फट गया। शोर सुनकर बैंक के बाहर ड्यूटी पर लगे होमगार्ड के जवान ने बीच-बचाव कर रोडवेज कर्मी को बाहर निकाला और थाने पहुंचाया।
विज्ञापन

एसओ शिवाकांत मिश्र ने पुलिस के साथ घायल कर्मी को जिला अस्पताल भेजा। इस संबंध में एसओ शिवाकांत मिश्र ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर बैंक के कैशियर व कर्मचारी समेत चार के खिलाफ मारपीट व अन्य धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। छानबीन की जा रही है। उधर, इस बाबत प्रभारी शाखा प्रबंधक आनंद कुमार का कहना था कि घटना के समय मौजूद नहीं था, लेकिन स्टाफ से मिली जानकारी के अनुसार बैंक परिसर में मारपीट नहीं हुई थी। रोडवेज कर्मी कैश काउंटर के पास वीडियो बना रहा था, इससे रोकने के दौरान अफरा-तफरी में वह गिर गया। शाखा परिसर में चल रहे निर्माण कार्य के चलते वह जख्मी हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed