{"_id":"6b087f3063c4685473010484","slug":"three-years-of-rigorous-imprisonment-for-person-convicted-of-abduction-and-rape-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1035-168856-2026-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: अपहरण और दुष्कर्म के दोषी को तीन साल का कठोर कारावास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: अपहरण और दुष्कर्म के दोषी को तीन साल का कठोर कारावास
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत अपराधियों को सजा दिलाने के लिए चलाए जा रहे अभियान में जिला मॉनिटरिंग सेल और बांसी पुलिस को सफलता मिली है। अपहरण और दुष्कर्म के एक मामले में प्रभावी पैरवी के बाद न्यायालय ने दोषी को तीन वर्ष के कठोर कारावास और पांच हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है।
पुलिस के अनुसार, वर्ष 2019 में बांसी थाने में दर्ज मामले में अकबर नगर, बांसी निवासी सेराज अली उर्फ शनि के खिलाफ नाबालिग के अपहरण, दुष्कर्म, एससी-एसटी एक्ट और पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की थी। मामले की सुनवाई के दौरान जिला मॉनिटरिंग सेल और बांसी पुलिस ने प्रभावी पैरवी की।
बृहस्पतिवार को विशेष न्यायाधीश पॉक्सो वीरेंद्र कुमार की अदालत ने अभियुक्त सेराज अली उर्फ शनि को दोषी ठहराते हुए तीन वर्ष के कठोर कारावास और पांच हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई।