{"_id":"6b087db04cd9429c8707d914","slug":"motorcyclist-killed-after-being-hit-by-an-unidentified-vehicle-friend-critically-injured-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-168842-2026-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, दोस्त गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, दोस्त गंभीर
विज्ञापन
भनवापुर। डुमरियागंज थाना क्षेत्र के शाहपुर-सिंगारजोत मार्ग पर हिजुरा गांव के पास बृहस्पतिवार दोपहर करीब तीन बजे अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सीएचसी सिरसिया में चिकित्सकों ने राजेश चौरसिया (19) को मृत घोषित कर दिया, जबकि बाइक चला रहे शिवम चौरसिया (19) को रेफर कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार, त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के उजैनियां गांव निवासी शिवम चौरसिया अपने दोस्त राजेश चौरसिया के साथ बाइक से मन्नीजोत चौराहे पर गए थे। वहां से घर लौटते समय हिजुरा गांव के पास अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने 108 एंबुलेंस की मदद से दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिरसिया पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने राजेश को मृत घोषित कर दिया।
सूचना पर पहुंची डुमरियागंज पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी। प्रभारी निरीक्षक सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी है। पुलिस पंचायतनामा भरकर आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।र