{"_id":"65eccdcff83582bf4006bde6","slug":"road-widening-will-change-the-face-of-the-city-traffic-will-be-better-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1034-114075-2024-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: सड़क चौड़ीकरण से बदल जाएगी शहर की सूरत, आवागमन होगा बेहतर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: सड़क चौड़ीकरण से बदल जाएगी शहर की सूरत, आवागमन होगा बेहतर
Sun, 10 Mar 2024 02:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sun, 10 Mar 2024 02:29 AM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। शहर की सबसे महत्वपूर्ण सड़क अशोक मार्ग के चौड़ीकरण का रास्ता साफ हो गया है। अब यह सड़क सात की जगह 10 मीटर चौड़ी होगी। एनएच 730 पर शुरू हुए कार्य के तहत शहर में स्थित दो किमी लंबे अशोक मार्ग का चौड़ीकरण कार्य होना है। इसके साथ ही सड़क के दोनों तरफ नाले का निर्माण होगा, जिससे आसपास के मोहल्लों की जलनिकासी में भी सुविधा होगी। चौड़ीकरण के तहत अशोक मार्ग के दोनों किनारे के पेड़ हटाने का कार्य अंतिम चरण में है।
शहर के अशोक मार्ग पर मेडिकल कॉलेज, केंद्रीय विद्यालय, उद्यान व वन विभाग पार्क, बीएसए कार्यालय, जिला कारागार, जिला स्टेडियम, एसपी कार्यालय व पुलिस लाइंस स्थित है। इसी मार्ग पर डीएम व एसपी के साथ ही जनपद न्यायाधीश एवं जिला स्तरीय अधिकारियों के आवास स्थित है। इस मार्ग से शहरियों समेत ग्रामीण क्षेत्र के लोग भी मेडिकल कॉलेज समेत कलक्ट्रेट एवं विकास भवन तक आवागमन करते है। साथ ही गोरखपुर की तरफ से आने वाले बड़े एवं छोटे वाहन भी इसी मार्ग से शहर के बाहर से होते हुए शोहरतगढ़ एवं नेपाल सीमा की तरफ निकल जाते है।
इस मार्ग की चौड़ाई मात्र सात मीटर होने से भारी वाहनों के गुजरने के दौरान कार व बाइक समेत अन्य छोटे वाहनों के आवागमन में दिक्कत होती है। शनिवार को अशोक मार्ग पर पीडब्लूडी निर्माण खंड कार्यालय के मोड़ के पास अचानक दो बड़े वाहनों के आमने-सामने आ गए। इससे दूसरे छोटे वाहन सड़क किनारे स्थित गड्ढे से बचते हुए किसी तरह वाहन निकालते दिखे। बाइक सवार रमेश ने कहा कि यदि यह मार्ग चौड़ा हो जाएगा तो आवागमन की सुविधा बेहतर हो जाएगी।
विज्ञापन
आवागमन के साथ कम होगा हादसे का खतरा
अशोक मार्ग के चौड़ीकरण से जहां आवागमन की सुविधा बेहतर होगी, वहीं इससे इस मार्ग पर हादसे भी कम हो सकेंगे। कारण वर्तमान में जिला कारागार के पास इस मार्ग के दोनों तरफ पांच सौ मीटर से अधिक दूरी तक सड़क के ठीक बगल में गहरे गड्ढे हैं। ठंड मौसम में घने कोहरे के दौरान वाहनों के अनियंत्रित होकर इन गड्ढों में गिरने से पीडब्लूडी निर्माण खंड मोड़ के पास अक्सर हादसा होता है। सड़क चौड़ीकरण के साथ फुटपाथ एवं ढक्कन समेत नाली निर्माण से हादसे का खतरा कम हो जाएगा।
रैली एवं महोत्सव में लगता है जाम
अशोक मार्ग पर स्थित बीएसए मैदान में आयोजित होने वाले कपिलवस्तु महोत्सव के दौरान पांच दिन तक अक्सर जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। इससे जहां लोगों को आवागमन में दिक्कत होती है, वहीं सड़क पर गुजर रहे भीड़ के बीच वाहन निकालने के दौरान हादसे का भी खतरा रहता है। इसके अलावा किसी बड़े नेता के बीएसए मैदान में आयोजित होने वाली रैली व जनसभा के दौरान भी भीड़ के चलते लोग जाम से जूझते हैं। सड़क चौड़ीकरण होने से इन समस्याओं से निजात मिल जाएगी।
सड़क किनारे के हटाए गए 65 पेड़
अशोक मार्ग के चौड़ीकरण के तहत दोनों किनारे स्थित छोटे व बड़े 65 से अधिक पेड़ हटाए गए। वन विभाग की तरफ से इन पेड़ों को हटाकर चौड़ीकरण का रास्ता साफ किया जा रहा है। एनएच की तरफ से शुरू हुए कार्य के तहत उसका बाजार से पकड़ी होते हुए शहर में सड़क किनारे के पेड़ हटाए जाने का कार्य अंतिम चरण में चल रहा है। पेड़ों को हटाने से इस मार्ग पर स्थित कई महत्वपूर्ण स्थानों को जहां पहचान पाना मुश्किल हो रहा है, वहीं सड़क किनारे गिरे पेड़ की लकड़ियों से हादसे का भी खतरा बना हुआ है।
एनएच से जुड़ेगा शहरी नाला
शहर के अंदर मुख्य मार्ग के दाएं किनारे हाईडिल तिराहे से बैंक के सामने तक बन रहा नाला एनएच नाले से मिलेगा। नगर पालिका की तरफ से बन रहे नाले से शहर के कई मोहल्लों की जलनिकासी की समस्या दूर होगी। नगर पालिका का नाला निर्माण कार्य अंतिम चरण में है, जो हाईडिल तिराहे के पास एनएच नाला से जुड़ेगा। जल्द ही एनएच का नाला निर्माण कार्य होगा, जिसकी जलनिकासी पकड़ी के पास प्राकृतिक नाले में होगी। इसी नाले से ही अशोक मार्ग किनारे के नाले की भी जलनिकासी होगी।
धूप व गर्मी से बचने को नहीं रहेगा छांव
गर्मी के मौसम में तेज धूप से बचने के लिए पैदल, साइकिल व बाइक सवार अशोक मार्ग पर सड़क किनारे स्थित पेड़ों के छांव के नीचे अक्सर ठहरे नजर आते है। इस मार्ग से मेडिकल कॉलेज जाने वाले मरीज व तीमारदार, कलक्ट्रेट व जनपद न्यायालय जाने वाले वादी व फरियादी तेज धूप से राहत पाने के लिए पेड़ों के नीचे ठहर जाते थे। अब इन पेड़ों के कटने से इस मार्ग पर तेज धूप से बचने के लिए कहीं भी छांव नहीं मिल सकेगा। ऐसा ही हाल इस मार्ग पर उसका बाजार से पकड़ी व शहर के अंदर रहेगा।
अशोक मार्ग के चौड़ीकरण से वाहन चालकों एवं अन्य लोगों को आवागमन में सुविधा होने के साथ ही जाम की समस्या से राहत मिलेगी।
-मुन्ना तिवारी, पूर्व सभासद
शहर के विकास के लिए अशोक मार्ग का चौड़ीकरण बेहद जरूरी है, इससे आवागमन दुरुस्त होने के साथ ही हादसे भी कम हो जाएंगे।
-नसीम खान, व्यवसायी
एनएच 730 के निर्माण के तहत शहर में स्थित अशोक मार्ग का भी चौड़ीकरण होना है, साथ ही इसके दोनों तरफ से नाले का निर्माण होगा। सड़क किनारे पेड़ हटाने का कार्य पूर्ण होने के बाद जल्द ही निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।
-आरके वर्मा, अधिशासी अभियंता, एनएच