फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Scrutiny of documents following the notice; all eyes now on the next course of action

Siddharthnagar News: नोटिस के बाद दस्तावेजों की जांच, अब आगे की कार्रवाई पर नजर

Wed, 16 Sep 2026 11:09 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Wed, 16 Sep 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Scrutiny of documents following the notice; all eyes now on the next course of action
- सील किए गए तीन अस्पतालों के संचालकों से मांगे गए अभिलेखों के आधार पर तय होगा अगला कदम
विज्ञापन

- डायग्नोस्टिक सेंटर को भी संचालन संबंधी दस्तावेज प्रस्तुत करने के निर्देश
सिद्धार्थनगर। भवानीगंज में तीन अस्पतालों को सील किए जाने के बाद अब स्वास्थ्य विभाग की नजर संबंधित संचालकों की ओर से प्रस्तुत किए जाने वाले अभिलेखों पर है। बुधवार को औचक निरीक्षण के दौरान दादा हनुमान मेमोरियल हॉस्पिटल, लखनऊ पॉलीक्लीनिक और के. शिफा हेल्थ क्लीनिक में संचालन से जुड़े दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराए जा सके। वहीं, श्रेष्ठ डायग्नोस्टिक सेंटर को भी संचालन संबंधी अभिलेख प्रस्तुत करने के लिए नोटिस दिया गया है।
जांच में दादा हनुमान मेमोरियल हॉस्पिटल में चिकित्सक मौके पर मौजूद नहीं मिले थे। लखनऊ पॉली क्लीनिक और के. शिफा हेल्थ क्लीनिक में भी संचालन से जुड़े अभिलेख उपलब्ध नहीं कराए गए। अधिकारियों ने संबंधित संचालकों को नोटिस देकर दस्तावेज प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। अब विभागीय स्तर पर यह देखा जाएगा कि संबंधित प्रतिष्ठानों के पास वैध पंजीकरण और संचालन से जुड़े आवश्यक अभिलेख हैं या नहीं।
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर में इससे पहले भी सील किए गए निजी अस्पताल के दोबारा संचालित होने का मामला सामने आ चुका है। इटवा के जनता सेवा अस्पताल को कार्रवाई के बाद सील किया गया था। बाद में सील तोड़कर अस्पताल में चिकित्सा गतिविधियां संचालित किए जाने की शिकायत पर स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन की टीम ने दोबारा जांच की थी। मामले में प्रबंधन के खिलाफ प्राथमिकी की संस्तुति और कार्रवाई की खबर सामने आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे में भवानीगंज में बुधवार की कार्रवाई के बाद अब नोटिस के जवाब और अभिलेखों की जांच महत्वपूर्ण होगी। स्वास्थ्य विभाग की ओर से दस्तावेजों के सत्यापन के बाद ही आगे की कार्रवाई की स्थिति स्पष्ट होगी।

------------
- बिना वैध अभिलेख और निर्धारित मानकों के किसी भी अस्पताल या जांच केंद्र का संचालन नहीं होने दिया जाएगा। भवानीगंज में जांच के दौरान मिली कमियों के आधार पर तीन अस्पताल सील किए गए हैं। संचालकों से अभिलेख और स्पष्टीकरण मांगा गया है। दस्तावेजों की जांच के बाद नियमानुसार कार्रवाई होगी।
- डॉ. संजय कुमार दोहरे, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed