फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Road not being built even after complaint

Siddharthnagar News: शिकायत के बाद भी नहीं बन रही सड़क

Sat, 09 Sep 2023 12:01 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 09 Sep 2023 12:01 AM IST
विज्ञापन
Road not being built even after complaint
शहर से सटे मधुबेनिया महापाली के टूटी सड़क पर जाते स्कूली छात्र। संवाद
नौगढ़ तहसील के महापाली चौराहे तक जाने के लिए मुख्य मार्ग की सड़कें हो गई हैं खस्ताहाल
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

सिद्धार्थनगर। नौगढ़ तहसील के महापाली चौराहे तक जाने के लिए बनीं तीन सड़कें जर्जर हो चुकी हैं। जबकि इन सड़कों का निर्माण 15 साल पहले हुआ है। खस्ताहाल होने से आवागमन में लोगों को दिक्कतों को सामना करना पड़ रहा है। इन रास्तों पर आने-जाने के दौरान विद्यालयों के बच्चे प्रतिदिन गिरकर चोटिल होते हैं, लेकिन बार-बार शिकायत के बाद भी इन सड़कों के तरफ किसी भी जनप्रतिनिधि व अधिकारी का ध्यान नहीं जा रहा है।

जिले से मात्र 11 किलोमीटर दूर स्थित महापाली चौराहे पर जाने के लिए पुरानी नौगढ़, मधुबेनिया, बर्डपुर से रास्ता बना है, लेकिन यह तीनों रास्ते पूरी तरह से टूटकर जर्जर हो चुके हैं, जिससे मार्ग पर पैदल चलना दूभर हो गया है। ऐसे में स्कूली बच्चों को अधिक कठिनाई का सामना करना पड़ता है। सड़क पर जाते हुए बच्चों के सामने राजकुमार की बाइक रुकी तो उन्होंने कहा कि यह सड़क है या गड्ढा, यह बताना मुश्किल हो गया है। पूरी सड़क गड्ढों में तब्दील हो चुकी है।
विज्ञापन


क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत के बावजूद भी आश्वासन के सिवा कुछ और नहीं मिला। अब तो यह सड़क इतनी टूट गई है कि पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्षेत्र के अनिल ने बताया कि जब भी बच्चे पढ़ने जाते हैं तो मन में भय बना रहता है कि कहीं बच्चा गिरकर चोटिल न हो जाए। राधेश्याम ने बताया कि घर पहुंचते ही बच्चा साइकिल बनवाने के लिए कहता है। प्रतिदिन साइकिल में कुछ न कुछ खराब रहती है, जिससे बच्चे आए दिन परेशानी का सामना करते हैं।

-------------------

आए दिन सड़क पर गिरकर लोग चोटिल होते हैं, कुछ जगहों पर तो साइकिल होते हुए भी पैदल जाना पड़ता है। उसके बाद भी पैदल चलना कठिन हो जाता है।

आकाश चौधरी, छात्र

------------

पूरी दूरी तय करने के बाद भी कही पर तारकोल व छोटी गिट्टी की सड़क नही दिखती है, पूरे सड़क में बडे़-बड़े गड्ढे बन गए हैं। जिसमें साइकिल से चलना मुशिकल हो गया है।
अंतिमा प्रजापति, छात्रा

------------
सड़क पर चलने में डर लगता है, आए दिन कई बच्चे गिरकर सड़क पर चोटिल हो चुके हैं, साइकिल भी खराब हो जाती है। कोई बड़ा वाहन आ जाए तो रास्ता बदलना मुश्किल हो जाता है


नेहा प्रजापति, छात्रा

------------
सड़क बनवाने के लिए अध्यापक से कहते हैं, सड़क न बनने से आए दिन गिरकर कोई भी चोटिल हो जाता है। रात में गाड़ी चलाने वालों को और भी परेशान होना पड़ता है।

नीरज गुप्ता, छात्र

--------

वर्जन



पुरानी नौगढ़ महापाली की सड़क के लिए प्रस्ताव भेजा गया है। प्रस्ताव स्वीकृत होने के बाद टेंडर कराकर सड़क निर्माण का कार्य कराया जाएगा।



जितेंद्र सिंह, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed