फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Road damaged after two months of construction

Siddharthnagar News: निर्माण के दो माह बाद ही सड़क क्षतिग्रस्त

Sat, 24 Feb 2024 11:43 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sat, 24 Feb 2024 11:43 PM IST
विज्ञापन
Road damaged after two months of construction
तेतरी-सोहांस-लोटन मार्ग का हाल
विज्ञापन

लोटन। तेतरी-सोहांस-लोटन मार्ग का दो माह पूर्व निर्माण हुआ था, जो अभी से क्षतिग्रस्त होने लगा है। कई वर्ष से जर्जर रहे इस मार्ग से गुजरने वाले राहगीर सांसत झेल रहे थे। इसके बाद पीडब्लूडी ने 19 किलोमीटर लंबी सड़क का 39 करोड़ रुपये की लागत से निर्माण कराया था। जिसके निर्माण के समय देरी करने और मानकविहीन कार्य कराने का आरोप लगता रहा है। अब इस सड़क के क्षतिग्रस्त होने से लोगों ने सड़क निर्माण कार्य में अनियमिता का आरोप लगाते हुए जांचकर कार्रवाई करने और सड़क दुरूस्त करने की मांग की है।

क्षेत्र के अविनाश सिंह, बजरंगी गोस्वामी, गोरख सिंह, राम सूरत यादव, अबरार खान ने बताया कि मानक के अनुसार सड़क न बनने के कारण ही सड़क खराब हो रहा है। अभी तो छोटे वाहन चलने पर सड़क की यह हालत है जब भारी वाहन सड़क से गुजरेगी तो क्या होगा। उन्होंने जिलाधिकारी व जनप्रतिनिधियों से सड़क की गुणवत्ता की जांच कराकर फिर से बनवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed