{"_id":"634c38b8ad8a940ac26ef124","slug":"road-construction-work-started-on-katan-traffic-will-be-restored-soon-siddharthnagar-news-gkp454277937","type":"story","status":"publish","title_hn":"कटान पर सड़क बनाने का कार्य शुरू, जल्द बहाल होगा आवागमन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कटान पर सड़क बनाने का कार्य शुरू, जल्द बहाल होगा आवागमन
विज्ञापन
बिगौवा नाले के पास बाढ़ के पानी से कटी सड़क निर्माण कार्य शुरू हुआ।
- फोटो : SIDDHARTHNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कटान पर सड़क बनाने का कार्य शुरू, जल्द बहाल होगा आवागमन
ढेबरुआ-डुमरियागंज मार्ग पर बिगौवा नाले के पास टूटी थी सड़क
तुलसियापुर। ढेबरुआ-डुमरियागंज सड़क बिगौवा नाले के पास बाढ़ के पानी से कटी सड़क पर बंद आवागमन शुरू करने के लिए पीडब्ल्यूडी युद्धस्तर पर मरम्मत कार्य करवा रहा है।
विभाग के जेई संतोष मणि त्रिपाठी की निगरानी में दर्जनों मजदूर मिट्टी पटाई व ईंट के टुकड़ों को डालकर मार्ग सही कर रहे हैं। इसके अलावा पीडब्ल्यूडी ने सड़क के पश्चिम दिशा में बांस की बैरिकेडिंग लगाकर कटान रोकने प्रयास किया है। नेपाल से छोड़े गए अत्यधिक पानी से शोहरतगढ़ क्षेत्र में बाढ़ आ गई है। इससे डुमरियागंज-ढेबरुआ मार्ग पर लगभग तीन फीट से ऊपर पानी पिछले छह दिनों से बह रहा है। जिससे लगभग छह दिनों से पुलिस ने मार्ग पर आवागमन बंद करवा दिया है। पिछले तीन दिनों से बाढ़ के पानी ने बिगौवा नाले के दक्षिण सड़क का कटान शुरू कर दिया था। शनिवार को सड़क लगभग पूरी तरह से पश्चिम दिशा की तरफ से कट गई थी और आवागमन पूरी तरह से बंद हो गया था।
पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों का कहना है कि जल्द से जल्द मार्ग पर आवागमन शुरू करवाना ही प्राथमिकता में है। इसीलिए सड़क की मरम्मत का कायज् तेजी से शुरू कर दिया गया है। इस संबंध में पीडब्ल्यूडी के एई कुर्बान अली ने बताया कि सड़क मरम्मत तेजी से चल रहा है और आवागमन शुरू करवाना ही विभाग की प्राथमिकता में है।