फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Risk of swelling rivers in Nepal; high alert in 17 districts.

नदियों का जलस्तर बढ़ा: नेपाल में नदियों में उफान का खतरा, लुंबिनी-कपिलवस्तु समेत 17 जिलों में हाई अलर्ट

Sun, 27 Sep 2026 12:04 PM IST
Rohit Singh संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Published by: Rohit Singh Updated Sun, 27 Sep 2026 12:04 PM IST
सार

लगातार बारिश के बीच नेपाल में नदियों में उफान का खतरा बढ़ गया है। हाइड्रोलॉजी और मौसम विज्ञान विभाग के बाढ़ पूर्वानुमान विभाग ने 17 जिलों में हाई अलर्ट जारी किया है। लुंबिनी के कपिलवस्तु, रूपनदेही, नवलपरासी, पाल्पा, गुल्मी और गंडकी के लामजुंग, कास्की, मनांग, मुस्तांग सहित जिलों में छोटी नदियों में अचानक बाढ़ का ज्यादा खतरा है।

विज्ञापन
Risk of swelling rivers in Nepal; high alert in 17 districts.
नेपाल की नदियों का बढ़ा जलस्तर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

लगातार बारिश के बीच नेपाल में रविवार को नदियों और झरनों का बहाव बढ़ने की चेतावनी ने चिंता बढ़ा दी है। हाइड्रोलॉजी और मौसम विज्ञान विभाग के तहत बाढ़ पूर्वानुमान विभाग ने देशभर में हाई अलर्ट जारी करते हुए लोगों से नदी-नालों के आसपास विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। विभाग के अनुसार कई क्षेत्रों में अचानक बाढ़ का खतरा बना हुआ है।

विज्ञापन

विभाग ने बताया कि काठमांडू घाटी के तीनों जिलों समेत देश के 34 से अधिक जिलों, मधेस और घाटी के बाहर के पहाड़ी इलाकों में अचानक बाढ़ का थोड़ा खतरा है। वहीं गंडकी और लुंबिनी प्रांत के अधिकांश जिलों तथा बागमती के कुछ जिलों में बहने वाली छोटी नदियों में अचानक बाढ़ का खतरा अधिक है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे ज्यादा खतरे वाले 17 जिलों में गंडकी प्रांत के लामजुंग, कास्की, मनांग, मुस्तांग, म्यागदी, बागलुंग, पर्वत, तनहुन और स्यांगजा तथा लुंबिनी के रूपनदेही, कपिलवस्तु, नवलपरासी पूर्व-पश्चिम, पाल्पा और गुल्मी शामिल हैं। चितवन में भी छोटी नदियों के उफान को लेकर सतर्क रहने को कहा गया है।
विज्ञापन

विभाग के अनुसार कोशी, नारायणी और उनकी सहायक नदियों में जलस्तर कई स्थानों पर अलर्ट लेवल से ऊपर पहुंच चुका है। नारायणी की बूढ़ीगंडकी, मर्स्यांगडी, सेती, माडी, बादीगाड और कालीगंडकी नदियों में पानी का बहाव तेजी से बढ़ने का अनुमान है। ऐसे में नदी किनारे रहने वाले लोगों, यात्रियों और निचले इलाकों में बसे परिवारों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed