सीएचसी अधीक्षक ने विशेष टीकाकरण अभियान की समीक्षा की
भनवापुर। सिरसिया सीएचसी अधीक्षक ने बुधवार को स्वास्थ्य कर्मियों के साथ विशेष टीकाकरण अभियान की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि टीकाकरण कार्यक्रम में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। कार्य समय से और सही तरीके से किया जाए।
डॉॅ शैलेंद्र मणि ओझा ने कहा कि नवंबर में विशेष टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। इसमें डोर-टू-डोर सर्वे कर सात साल तक के छूटे बच्चों का हर हाल में टीकाकरण सुनिश्चित करें। गर्भवती महिलाओं को टीडी प्रथम व द्वितीय डोज के साथ शत-प्रतिशत कोविड टीकाकरण करें। अब तक हुए सर्वे, टीकाकरण तथा दस्तक अभियान की समीक्षा की गई। दिलीप मिश्रा ने बताया कि बाढ़ प्रभावित गांवों में पानी घटने के बाद जलजनित बीमारियों का खतरा है। सीएचओए, एनएमए व अन्य स्वास्थ्य कर्मी लोगों को साफ-सफाई, पूरी आस्तीन की शर्ट पहनने, शुद्ध पेयजल आदि के बारे में जागरूक करें। राजीव कुमार त्रिपाठी ने कहा की क्षेत्र में गर्भवती व धात्री महिलाओं के टीकाकरण के साथ पंजीकरण भी करें। गांव में तैनात आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की मदद लें। इस दौरान प्रिंस पांडेय, श्वेता, ध्रुवचंद्र, अनूप मिश्र, तारामती, धर्मावती, द्रौपदी, लालमती आदि मौजूद रहीं।