{"_id":"6aa43fedc1f874b31c00a122","slug":"siddharthnagar-news-consumers-inconvenienced-by-bank-strike-transactions-to-be-affected-for-three-days-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1035-164430-2026-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: बैंक हड़ताल से उपभोक्ता परेशान, तीन दिन प्रभावित रहेगा लेनदेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: बैंक हड़ताल से उपभोक्ता परेशान, तीन दिन प्रभावित रहेगा लेनदेन
Fri, 11 Sep 2026 11:22 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Fri, 11 Sep 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
पथरा। पांच दिवसीय कार्य सप्ताह की मांग को लेकर शुक्रवार को सरकारी बैंक कर्मी एक दिवसीय हड़ताल पर रहे। इससे पथरा क्षेत्र में बैंकिंग सेवाएं प्रभावित रहीं। जमा-निकासी समेत अन्य कार्यों के लिए बैंक पहुंचे उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। शुक्रवार की हड़ताल के बाद शनिवार को द्वितीय शनिवार और रविवार को साप्ताहिक अवकाश होने के कारण अब बैंकिंग सेवाएं सोमवार को सामान्य होने की उम्मीद है।
बैंक बंद होने की जानकारी नहीं होने के कारण कई उपभोक्ता सुबह ही शाखाओं पर पहुंच गए। मुख्य द्वार बंद मिलने पर उन्हें वापस लौटना पड़ा। क्षेत्र की उपभोक्ता आरती ने बताया कि उनका खाता यूपी ग्रामीण बैंक में है। बेटे के उपचार के लिए रुपये निकालने बैंक पहुंची थीं लेकिन बैंक बंद मिला। बाद में पता चला कि शुक्रवार को हड़ताल है और इसके बाद दो दिन अवकाश रहेगा। इससे उपचार के लिए रुपये की व्यवस्था करने में परेशानी हो रही है।
राम गनेश, रामसेवक, हरिराम, परमात्मा चौधरी और अनिल कुमार समेत अन्य उपभोक्ताओं ने बताया कि हड़ताल की जानकारी पहले से नहीं थी। तीन दिन तक बैंकिंग कार्य प्रभावित होने से जमा-निकासी और अन्य जरूरी कामों में दिक्कत होगी। वहीं, निजी बैंकों में सामान्य रूप से कामकाज होता रहा।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- --